एक्सप्लोरर

20 दिन में बन गई थी Rajesh Khanna की यह फिल्म, न इंटरवल न कोई गाना, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था बवाल

Throwback: साल 1969 में राजेश खन्ना की एक ऐसी फिल्म आई थी जिसमें न कोई गाना था और न ही इंटरवल. यह फिल्म सिर्फ 20 दिन में बनकर तैयार हो गई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस मे कई रिकॉर्ड बनाए थे.

Throwback: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना का फिल्म इंडटस्ट्री में एक अलग ही रुतबा हुआ करता था. बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में बसने वाले राजेश खन्ना असल जिदंगी में भी अपने फैंस के चहेते थे. राजेश खन्ना ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. साल 1966 में राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

70 के दशक की शुरुआत तक तो राजेश खन्ना सुपरस्टार बन गए थे. उन्हें एक ऐसा टैग मिला था जो उनसे पहले किसी और कलाकार को नसीब नहीं हुआ था. राजेश खन्ना के दौर में एक कहावत चर्चा में रहती थी 'ऊपर का नीचे काका'.

फैंस प्यार से राजेश खन्ना को 'काका' बुलाते थे. साल 1969 से लेकर साल 1972 तक का दौर राजेश खन्ना के लिए काफी खास रहा. इस दौरान उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी जिसने उन्हें बना दिया था हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार. इसी दौर में उनकी एक ऐसी फिल्म आई थी जिसमें न कोई गाना था और न ही कोई इंटरवल.


20 दिन में बन गई थी Rajesh Khanna की यह फिल्म, न इंटरवल न कोई गाना, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था बवाल

करीब पौने दो घंटे की इस फिल्म को बनने में महज 20 दिन लगे थे. यह सस्पेंस से भरपूर फिल्म थी. इसका नाम था 'इत्तेफ़ाक़'. राजेश खन्ना की यह शानदार फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की रिलीज को 54 साल पूरे हो चुके हैं. यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजेश खन्ना के अलावा मदन पुरी, सुजीत कुमार, नंदा और बिंदु जैसे कलाकारों ने भी अहम रोल निभाया था. 

राजेश खन्ना की फिल्म 'इत्तेफ़ाक़' हिट साबित हुई थी. दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था. इस फिल्म की अवधि पौने दो घंटे थी. फिल्म में एक पल के लिए भी सस्पेंस गायब नहीं हुआ था. सस्पेंस से भरपूर 'इत्तेफ़ाक़' ने यश चोपड़ा को फिल्म फेयर में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिलवाया था.

बॉलीवुड की पहली फिल्म जिसमें नहीं था इंटरवल

20 दिन में बन गई थी Rajesh Khanna की यह फिल्म, न इंटरवल न कोई गाना, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था बवाल

हर फिल्म में इंटरवल जरुर होता है लेकिन राजेश खन्ना की इस फिल्म में कोई इंटरवल नहीं था. पौने दो घंटे लगातार यह फिल्म चलती थी. गौरतलब है कि यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें कोई इंटरवल नहीं है.

2017 में फिर बनी थी 'इत्तेफाक', दर्शकों ने नकारा

'इत्तेफ़ाक़' की रिलीज के लगभग 48 सालों के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से इसी नाम से फिल्म बनी थी. साल 2017 में आई फिल्म 'इत्तेफाक' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, अक्षय खन्ना और सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था. हालांकि अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था.

और पढ़ें: जब Sridevi के मेकअप रूम में घुस गए थे संजय दत्त, नशे में कर दी थी बहुत गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने उठाया था ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटे पैर में नाचे थे बॉबी देओल, काजोल ने रचा इतिहास, 29 साल बाद फिर लौटी 'गुप्त'
टूटे पैर में नाचे थे बॉबी, काजोल ने रचा इतिहास, 29 साल बाद फिर लौटी 'गुप्त'
'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, जबरदस्त है 12 दिनों का कलेक्शन
'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
'जितना लोग समझते हैं, उससे कहीं बेहतर एक्टर हैं', जॉन सीना की फैन हुए रणदीप हुड्डा
'जितना लोग समझते हैं, उससे कहीं बेहतर एक्टर हैं', जॉन सीना की फैन हुए रणदीप हुड्डा
बेटे के लिए कैसी पत्नी चाहती थीं नीतू कपूर? रणबीर-आलिया को दी थी ये सलाह
बेटे के लिए कैसी पत्नी चाहती थीं नीतू कपूर? रणबीर-आलिया को दी थी ये सलाह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget