एक्सप्लोरर

जब Sridevi के मेकअप रूम में घुस गए थे संजय दत्त, नशे में कर दी थी बहुत गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने उठाया था ये कदम

Sridevi and Sanjay Dutt Kissa: श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर सहित कई एक्टर्स संग काम किया. लेकिन ऐसी कौन सी वजह थी जिसके चलते उन्होंने संजय दत्त संग सिर्फ एक फिल्म की थी.

Bollywood Kissa: हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का दर्जा रखने वाली दिवंगत और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की हर एक अदा के फैंस कायल थे. डांस, अभिनय और अदाकारी तीनों का बेजोड़ मेल थी श्रीदेवी. अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया था.

अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और सनी देओल सहित कई बड़े एक्टर संग उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय का जलवा बिखेरा. बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी 'संजू बाबा' यानी कि संजय दत्त संग भी जमी थी. संजय दत्त और श्रीदेवी भी एक फिल्म में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों की साथ में पहली फिल्म ही उनकी साथ में आखिरी फिल्म भी साबित हुई.

एक फिल्म के बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए. इसकी वजह संजय दत्त ही बताए जाते हैं. संजय दत्त की एक हरकत के कारण ही श्रीदेवी हमेशा संजय संग काम करने से कतराती रही. एक बार सेट पर कुछ ऐसा हो गया था जिससे चिढ़कर श्रीदेवी ने गुस्से में संजय दत्त संग कभी न काम करने की कसम खा ली थी. आइए जनते है कि आखिर माजरा क्या है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

जब संजय दत्त की इस हरकत से घबरा गई थीं श्रीदेवी

संजय दत्त अपने जीवन में काफी बुरे दौर से गुजरे हैं. एक समय संजय दत्त हर समय नशे में रहते थे. बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के दौरान ही संजय काफी नशा करते थे. उनकी इसी हरकत की वजह से एक बार श्रीदेवी काफी घबरा गई थीं और वे संजय दत्त से बेहद गुस्सा हो गई थीं. श्रीदेवी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की ओर रुख किया था. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी 'हिम्मतवाला'.

जब संजय को इस बात की खबर लगी कि श्रीदेवी इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं तो उनसे मिलने के लिए संजय सेट पर पहुंच गए थे. यह वो दौर था जब श्रीदेवी और संजय दोनों ही बॉलीवुड के लिए नए थे. संजय ने साल 1982 में आई फिल्म 'रॉकी' से डेब्यू किया था. करियर के शुरुआती दौर से ही संजय काफी नशा करते थे. नशे में धूत संजय श्रीदेवी से मिलना चाहते थे. उन्हें कहा गया कि एक्ट्रेस मेकअप रूम में है. संजय मेकअप रूम की ओर गए और उन्होंने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

इस घटना से श्रीदेवी बुरी तरह डर गई थीं. श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला. लेकिन संजय और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे. तब जाकर श्रीदेवी ने दरवाजा खोला. संजय दत्त मेकअप रूम में घुसे और नशे की हालत में उन्होंने श्रीदेवी को बहुत कुछ बोल दिया था. बीच बचाव के लिए कई लोग आए और संजय को मेकअप रूम से बाहर निकाला.

संजय दत्त और श्रीदेवी दिखे थे इस फिल्म में

इस घटना के बाद से श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ कभी फिल्म न करने की कसम खा ली थी. हालांकि फिर भी दोनों की जोड़ी एक फिल्म में जरूर देखने को मिली. जिसका नाम था 'गुमराह'. यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी.

फिल्म 'खुदागवाह' में भी दोनों की जोड़ी बनने वाली थी लेकिन यह संभव नहीं हो सका. इसके अलावा और भी कई फ़िल्में श्रीदेवी को संजय के अपोजिट ऑफर हुई लेकिन उन्होंने संजय संग काम करने से मना कर दिया था. हालांकि जब फिल्म 'गुमराह' के लिए उन्होंने हामी भरी तो कहीं न कहीं यह उनकी मजबूरी थी.

दरअसल यह वो दौर था जब श्रीदेवी का करियर कुछ ख़ास नहीं चल रहा था. तब माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसी अभिनेत्रियां बॉलीवुड में धमाल मचा रही थी. इसी बीच श्रीदेवी ने संजय संग फिल्म 'गुमराह' में काम किया था. लेकिन सेट पर दोनों कलाकार एक दूसरे से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. इस फिल्म को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था. यह साथ में दोनों कलाकारों की पहली और आख़िरी फिल्म भी साबित हुई.

और पढ़ें: Thalapathy Vijay की फिल्म GOAT ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 200 करोड़, ओटीटी पर हुई रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
Tuesday BO Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget