एक्सप्लोरर

पुण्यतिथि: निधन के एक साल बाद भी लोगों के ज़ेहन में ज़िंदा हैं श्रीदेवी, परिवार-दोस्त याद कर हुए भावुक

श्रीदेवी का पिछले साल 24 फरवरी को दुबई स्थित एक होटल के बाथटब में डूबने से निधन हो गया था. उनके इस आकस्मिक निधन से परिवार, दोस्त और उनके लाखों प्रशंसक शोक में डूब गए थे.

मुंबई: भारतीय फिल्म जगत ने आज से ठीक एक साल पहले इसी दिन अपनी पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को खो दिया था. रविवार को उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके परिवार, सह-अभिनेताओं और निर्देशकों समेत फिल्म उद्योग के विभिन्न फिल्मकारों के साथ कई अन्य क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें भावुक मन से याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके गुजरने के एक साल बाद भी उनके चाहने वालों के जेहन से उनका नाम नहीं मिटा. कुछ ऐसी ही अदायगी थी श्रीदेवी की कि दुनिया से रुख़सत होने के बाद भी लोगों के दिलों में वह हमेशा के लिए जिंदा होकर रह गईं.

श्रीदेवी का पिछले साल 24 फरवरी को दुबई स्थित एक होटल के बाथटब में डूबने से निधन हो गया था. उनके इस आकस्मिक निधन से परिवार, दोस्त और उनके लाखों प्रशंसक शोक में डूब गए थे. बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली श्रीदेवी की रविवार को पहली पुण्यतिथि पर उनकी बेटी जाह्नवी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद करते हुये कहा है कि उनका दिल अब भी भारी है. उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उनके दिल में रहेंगी.

जाह्नवी ने मां की गोद में बैठी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "मेरा दिल हमेशा भारी रहेगा, हालांकि मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी क्योंकि इसमें आपकी झलक दिखती है."

View this post on Instagram
 

My heart will always be heavy. But I’ll always be smiling because it has you in it.

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

श्रीदेवी के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले उनके देवर अनिल कपूर ने कहा, ‘‘एक अपूरणीय क्षति. अब केवल यादों के माध्यम से ही उस कमी को पूरी की जाने की कोशिश की जा सकता है.... हम आपको याद करते हैं #श्रीदेवी. एक पूर्ण कलाकार.’’

सोनम कपूर ने भी सदाबहार अभिनेत्री की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस दिग्गज अभिनेत्री को याद किया. बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए, उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. वह बहुत जल्दी दुनिया को छोड़कर चली गईं.’’

पांच दशक के अपने शानदार करियर में, श्रीदेवी ने 80 और 90 के दशक में सिनेमा के व्यावसायिक पटल पर अपना दबदबा बनाया था, जिस दौरान उन्होंने फिल्म उद्योग को कई हिट फिल्में दी. उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता से पुरुष-प्रधान फिल्म बनाने की उद्योग की प्रवृत्ति को बदल दिया था. उनका नाम फिल्मों की सफलता की गारंटी बन गई थी.

उन्होंने चार साल की उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था. 1969 में एम ए तिरुमुगम की तमिल फिल्म ‘‘थुनईवन’’ से श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों से उनकी पहचान एक राष्ट्रीय फिल्म आइकन के रूप में बन गई थी.

श्रीदेवी ने 1975 की हिट फिल्म ‘जूली’ में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी हिंदी फिल्मों में कदम रखा था. इस बीच, दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में उन्होंने अपनी एक अलग जगह बना ली थी, जहां उन्होंने ‘16 वायथिनिले’, ‘सिगप्पू रोजाक्कल’, ‘मींदुम कोकिला’ और ‘मूंदरम पिरई’ जैसी फिल्मों के साथ एक प्रमुख नायिका के रूप में खुद को स्थापित कर लिया था.

बॉलीवुड में, उन्होंने 1978 की फिल्म ‘सोलवां सावन’ के जरिये मुख्य कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी और जिसके बाद उन्होंने ‘हिम्मतवाला’, ‘मवाली’, ‘तोहफ़ा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘लम्हे’, ‘नगीना’ और ‘खुदा गवाह’ समेत कई व्यावसायिक रूप से हिट फिल्में दीं.

श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ शादी कर ली, जिसके बाद अपनी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी पर ध्यान देने के लिए 1997 में आई उनकी फिल्म ‘जुदाई’ के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था.

15 साल बाद गौरी शिंदे की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के साथ उन्होंने रुपहले परदे पर जबरदस्त वापसी की. उसके बाद 2018 में उनकी एक और सफल फिल्म ‘मॉम’ प्रदर्शित हुई, जो उनकी आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए मरणोपरांत उनको राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आज से ठीक एक साल पहले, बॉलीवुड ने अपना एक सच्चा रत्न खो दिया! दिवंगत#श्रीदेवी जी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. आपने अपने पीछे एक शून्य छोड़ दिया जो कभी भी भरा नहीं जा सकता. हम सभी को प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद.’’

‘मिस्टर इंडिया’ के निर्देशक शेखर कपूर ने कहा कि उन्हें अभी भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन को स्वीकार करने में मुश्किल हो रही है. उन्होंने लिखा, “अभी भी इसपर विश्वास नहीं हो रहा है कि जीवन, ऊर्जा, प्यार की अपार श्रोत हमें छोड़कर चली गईं, जब उनके पास देने के लिए बहुत कुछ था”

इसके अलावा दिग्ग्ज अभिनेत्री शबाना आजमी, निर्देशक गौरी शिंदे, अभिनेता सतीश कौशिक, फराह खान, शिल्पा शेट्टी समेत कई फिल्म जगत के कई कलाकारों ने श्रीदेवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 5 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
2600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 5 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget