एक्सप्लोरर

अलीगढ़ मर्डर केस: बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, एकसुर में की दोषियों को कड़ी सजा की मांग

Aligarh Girl Child Murder Case: अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के मर्डर मामले को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और आरोपियों के खिलाफ सजा की मांग की है.

Aligarh Girl Child Murder Case: यूपी के अलीगढ़ में  ढाई साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या मामले को लेकर देशभर में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इसमें बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं. बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इंसानियत को झकझोर के रख देने वाली इस घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है और आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है.

इस कड़ी में अभिषेक बच्चन से लेकर सनी लियोन और अर्जुन कपूर तक कई सेलेब शामिल हैं. सभी ने एक सुर में आरोपियों को सजा देने की मांग की है.

एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखा कि ये अमानवीय और बर्बर है, परिवार के साथ मेरी दुआएं हैं. न्याय मिलना चाहिए. वहीं, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा कि इस खबर को सुनकर स्तब्ध हूं. ये बेहद डरावना है कि हमारी इस दुनिया में बच्चे सुरक्षित नहीं. मैं अधिकारियों से अपील करूंगा कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसे क्राइम कभी दोहराए न जाएं.

अलीगढ़ मर्डर केस: बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, एकसुर में की दोषियों को कड़ी सजा की मांग

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी अपना गुस्सा और संवेदना जाहिर करते हुए लिखा, मुझे माफ करना हम तुम्हारी रक्षा नहीं कर पाए. ये बात मुझे बहुत गुस्सा दिला रही और पागल कर रही है. ये तो बर्बरता से भी आगे है. कानून को इसमें तेजी से काम करना चाहिए.  इन दिमागी रूप से बीमार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

एक्ट्रेस  सनी लियोन ने भी इस अमानवीय घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, मैं माफी चाहती हूं कि तुम ऐसी दुनिया में जी रही थीं जिसमें इंसानों में इंसानियत बची ही नहीं. इन सब के अलावा रवीना टंडन, रितेश देशमुख , जेनेलिया डिसूजा, अर्जुन कपूर ,अनुपम खेर और राजपाल यादव जैसे कई सेलेब्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.

क्या है मामला

अलीगढ़ के टप्पल इलाके से 30 मई को ढाई साल की बच्ची खेलते हुए गायब हो गई थी. उसके पिता और बाकी लोगों ने उसकी तलाश की और बच्ची जब कहीं नहीं मिली तो परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और बच्ची की तलाश शुरू कर दी. 2 जून को उसकी लाश कूड़े के ढेर में मिली. कुत्ते उसकी लाश को नोच रहे थे. बच्ची का सीधा हाथ जानवर खा चुके थे.

मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस मामले में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी जाहिद और असलम का बच्ची के पिता से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था. ये दोनों लोग मजदूर हैं और विवाद के बाद जाहिद ने बच्ची के पिता को धमकी भी दी थी.

हालांकि पुलिस का कहना है कि ये कोई हेट क्राइम नहीं है. पुलिस ने ये भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ ना तो बलात्कार हुआ है और ना ही लाश पर तेजाब डाला गया है जैसा कि सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget