एक्सप्लोरर

Chandrayaan-2: लैंडर से टूटा इसरो का संपर्क, बॉलीवुड हस्तियों ने कहा-इसरो पर गर्व है

लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया.

'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट गया. चांद की सतह से करीब 2.1 किलोमीटर ऊंचाई से पहले डैंलर से इसरो का संपर्क टूटा था. चंद्रयान-2 के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है. इसरो के कंट्रोल रूम में वैज्ञानिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. डाटा का अध्ययन अभी जारी है. बॉलीवुड हस्तियों ने इस मिशन से आशा व्यक्त की और अपने प्रयासों के लिए इसरो की सराहना की.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इसरो के प्रयास की सराहना की और बेहतरी के लिए उम्मीद जताई. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''आज पूरी दुनिया भारत के साथ है." उन्होंने इसरो की हौसलाअफजाई करते हुए लिखा, ''गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले! बहुत बढ़िया इसरो. हमें गर्व है.''

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि आज जो हासिल हुआ वह कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी. अपने ट्वीट में रितेश देशमुख ने लिखा, ''हम होंगे कामयाब! भविष्य उन लोगों का है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास करते हैं! हमें इसरो की पूरी टीम पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है. आज जो कुछ हासिल हुआ वह कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी.''

इन कलाकारों में फिल्म निर्माता और फिल्म 'अनुच्छेद 15' के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे संचार को बहाल कर सकते हैं. मैं आशा करता हूं कि आगे और बेहतर होगा. वेल डन इसरो.''

'सॉफ्ट लैंडिंग' से पहले स्टेशन से टूटा संपर्क

बता दें कि लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया. 'विक्रम' ने 'रफ ब्रेकिंग' और 'फाइन ब्रेकिंग' फेज को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन 'सॉफ्ट लैंडिंग' से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया. इसके साथ ही वैज्ञानिकों और देश के लोगों के चेहरे पर निराशा की लकीरें छा गईं. इसरो अध्यक्ष के. सिवन इस दौरान कुछ वैज्ञानिकों से गहन चर्चा करते दिखे.

वहीं, विभिन्न विशेषज्ञों ने कहा कि अभी इस मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता. लैंडर से एक बार फिर संपर्क स्थापित हो सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि अगर लैंडर विफल भी हो जाए तब भी 'चंद्रयान-2' का ऑर्बिटर एकदम सामान्य है और वह चांद की लगातार परिक्रमा कर रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget