एक्सप्लोरर

'ईठा' का 'स्त्री 2' कनेक्शन, श्रद्धा कपूर ने बताई ट्रेलर की रिलीज डेट, शेयर की डरावनी झलक

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. इससे ठीक पहले श्रद्धा ने फिल्म की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है.

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रद्धा कपूर लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन इसे लेकर एक्ट्रेस कोई न कोई पोस्ट शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस और मेकर्स पहले ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा चुके हैं. अब एक एक बार फिर से श्रद्धा ने इसकी रिलीज डेट बताते हुए इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही इसे अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' से भी कनेक्ट कर दिया.

श्रद्धा ने दिखाई 'ईठा' की झलक

श्रद्धा कपूर ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ईठा की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसकी शुरुआत में 2024 लिखा हुआ है. इसी साल श्रद्धा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी, जिसने कम बजट में छप्परफाड़ कलेक्शन किया था. 

वीडियो में आगे एक सुनसान जगह नजर आती है, जहां एक कोने पर एक महिला की मूर्ति लगी हुई है. ये झलक स्त्री फिल्म से जुड़ी हुई है. इसके बाद 2026 लिखा हुआ है. साथ में एक सस्पेंस भरा और डरावना म्यूजिक भी बज रहा है. इसके बाद श्रद्धा साड़ी में सज-धजकर भीड़ के सामने स्टेज पर डांस करते हुए अपनी कातिल अदाएं दिखा रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'डर का नाम Stree था…अब तूफ़ान का नाम EETHA है! ईठा का ट्रेलर कल (30 अक्टूबर) रिलीज होगा.' ईठा को 'स्त्री' और 'स्त्री 2' बनाने वाले मैडॉक फिल्म्स ने ही बनाया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

कब रिलीज होगी 'ईठा'?

ईठा में महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में श्रद्धा उन्हीं का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा की इस बायोपिक के लिए दर्शकों के बीच अच्छा-खासा बज बना हुआ है. फिल्म से श्रद्धा का पहला लुक आने के बाद से ही ये काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में एक्ट्रेस को अलग और दमदार अंदाज में देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं.

ईठा में श्रद्धा कपूर के साथ दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी. इसमें अजय-अतुल की जोड़ी ने संगीत दिया है.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth LIVE Updates: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
एक होर्डिंग ने बदली कृति खरबंदा की किस्मत, ऐसे मिला फिल्मों में पहला मौका
एक होर्डिंग ने बदली कृति खरबंदा की किस्मत, ऐसे मिला फिल्मों में पहला मौका
'रामायण' में अरमान मलिक ने गाया कन्नड़ गाना, बोले- स्टूडियो में साथ नहीं थे, पर ए आर रहमान सर ने किया भरोसा
'रामायण' में अरमान मलिक ने गाया कन्नड़ गाना, बोले- स्टूडियो में साथ नहीं थे, पर ए आर रहमान सर ने किया भरोसा
'मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं...' प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ
'मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं...' प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग मनाया करवा चौथ
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget