एक्सप्लोरर
इंस्टाग्राम पर तापसी पन्नू के 30 लाख फॉलोअर्स

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर तीस लाख फॉलोअर हो गए हैं और इस तरह उन्होंने एक और नया मुकाम हासिल कर लिया है. तापसी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अपने नए काम और तस्वीरों को फॉलोवर्स के साथ शेयर करती रहती हैं.
तापसी ने अपने बयान में कहा, "मौजूदा दौर में इंस्टाग्राम बेहतरीन मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है और इसकी पहुंच ज्यादा है. मैं अपने इंस्टाग्राम परिवार को इतनी जल्दी बढ़कर 30 लाख होते देखकर रोमांचित हूं, क्योंकि मैंने इसका इस्तेमाल करना देर में शुरू किया था."
और पढ़ें
Source: IOCL



























