एक्सप्लोरर

चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस कोएना मित्रा को कोर्ट ने सुनाई छह महीने की सजा

मुंबई की एक अदालत ने चेक बाउंस के मामले में अभिनेत्री कोएना मित्रा को छह महीने कैद की सजा सुनाई है. मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर मित्रा हर्जाने की रकम सेठी को देने में नाकाम रहती हैं तो उन्हें तीन और महीने कैद की सजा काटनी होगी.

मुंबई की एक अदालत ने चेक बाउंस के मामले में अभिनेत्री कोएना मित्रा को छह महीने कैद की सजा सुनाई है. अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन अदालत की मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने छह जुलाई को पारित आदेश में मित्रा को मामले में शिकायतकर्ता मॉडल पूनम सेठी को 4.64 लाख रुपये का हर्जाना देने का भी निर्देश दिया.

अदालत 2013 के एक मामले की सुनवाई कर रही थी जिसके मुताबिक मित्रा ने सेठी से 22 लाख रुपये कुछ समय के दौरान लिये थे लेकिन पूरी रकम नहीं चुकाई.

अदालत के आदेश के मुताबिक, मित्रा ने कर्ज चुकाने के लिए सेठी को तीन लाख रुपये का चेक जारी किया, लेकिन वह बाउंस हो गया. सेठी ने 19 जुलाई 2013 को चेक बाउंस होने को लेकर एक कानूनी नोटिस भी भेजा.

नोटिस के बाद भी जब मित्रा की तरफ से रकम नहीं लौटाई गई तो 10 अक्टूबर 2013 को निगोशिएब इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कार्रवाई के लिये सेठी ने मित्रा के खिलाफ शिकायत की. मित्रा ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा था कि वह मुकदमे का सामना करेंगी.

मुकदमे के दौरान अभिनेत्री के वकील ने दलील दी कि दूसरी चीजों के साथ ही सेठी एक “छोटी” मॉडल थी जिसके पास 22 लाख रुपये उधार देने के साधन नहीं थे. अभिनेत्री के वकील ने कहा कि सेठी अवैध तौर पर रुपये उधार देने का धंधा करती हैं.

अदालत ने हालांकि इस दलील को खारिज कर दिया. मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर मित्रा हर्जाने की रकम सेठी को देने में नाकाम रहती हैं तो उन्हें तीन और महीने कैद की सजा काटनी होगी. मित्रा ने “मुसाफिर”, “एक खिलाड़ी एक हसीना” और “अपना सपना मनी मनी” जैसी फिल्मों में काम किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget