एक्सप्लोरर

फिल्मों में आने से पहले गार्ड थे नवाज, परिणीति करती थीं यशराज फिल्म्स में नौकरी

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो फिल्मों में आने से पहले कुछ और काम करते थे. उनका बॉलीवुड से कोई वास्ता नहीं था लेकिन अचानक किस्मत ने पलटी मारी और मेहनत के दम पर इन सितारों ने बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया.

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना 31 वां जन्मदिन मनाएंगी. कम ही लोग जानते हैं कि एक्टिंग परिणीति का पहला प्यार नहीं थी. वह इंवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं. इंग्लैंड के मेनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल करने के बाद परिणीति को 2009 में आई भयंकर मंदी के कारण इंडिया लौटना पड़ा.

यहां उन्होंने पब्लिक रिलेशंस कंसल्टेंट के तौर पर यशराज फिल्म्स में जॉब की. इसी दौरान उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला और वह 'इशकजादे' की हीरोइन बन गईं. परिणीति से पहले और भी कई सितारे हैं जिनका बॉलीवुड में आने से पहले प्रोफेशन कुछ और था. एक नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर...

रणवीर सिंह

फिल्मों में आने से पहले गार्ड थे नवाज, परिणीति करती थीं यशराज फिल्म्स में नौकरी

बाजीराव मस्तानी, गली ब्वॉय, सिंबा, बैंड बाजा बारात जैसी सक्सेसफुल फिल्मों में नज़र आ चुके रणवीर फिल्मों में काम करने से पहले कॉपीराइटर हुआ करते थे. उन्होंने कई एजेंसीज के साथ बतौर कॉपीराइटर काम किया. इसके बाद वह असिस्टेंट डायरेक्टर बने और फिर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया की तरफ कदम बढ़ाने के लिए अपना पोर्टफोलियो बनवाया और फ़िल्मी करियर की शुरुआत की.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

फिल्मों में आने से पहले गार्ड थे नवाज, परिणीति करती थीं यशराज फिल्म्स में नौकरी गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, मांझी: द माउंटेन मैन और कई सफल फिल्मों में नज़र आए बेहतरीन एक्टर नवाजुद्दीन ने फिल्मों में आने से पहले बहुत संघर्ष किया. वह गार्ड, वॉचमैन और केमिस्ट तक की नौकरी कर चुके थे.

अक्षय कुमार

फिल्मों में आने से पहले गार्ड थे नवाज, परिणीति करती थीं यशराज फिल्म्स में नौकरी सुपरस्टार अक्षय ने भी अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई. वह फिल्मों में आने से पहले बैंकाक में वेटर का काम करते थे. इस दौरान वह मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेते थे. उनके स्टूडेंट्स ने उन्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाने की सलाह दी और फिर अक्षय का फिल्मों में आने का रास्ता साफ हो गया.

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्मों में आने से पहले गार्ड थे नवाज, परिणीति करती थीं यशराज फिल्म्स में नौकरी दबंग से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली सोनाक्षी का भी फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था. वह कॉस्टयूम डिज़ाइनर हुआ करती थीं लेकिन सलमान ने उन्हें देखा और दबंग में हीरोइन बना दिया. उस वक्त सोनाक्षी का वजन ज्यादा था तो सलमान ने उन्हें ट्रेनिंग दी जिसकी वजह से सोनाक्षी अपना वेट कम करने में कामयाब हो गईं.

आयुष्मान खुराना 

फिल्मों में आने से पहले गार्ड थे नवाज, परिणीति करती थीं यशराज फिल्म्स में नौकरी

अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके आयुष्मान फिल्मों में आने से पहले रेडियो जॉकी हुआ करते थे. एमटीवी का रियलटी शो रोडीज़ जीतने के बाद आयुष्मान चर्चा में आए थे. वह एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'नहीं, आप बुरे इंसान हैं...', यश को रावण के लुक में देख बेटे का था शॉकिंग रिएक्शन
'नहीं, आप बुरे इंसान हैं...', यश को रावण के लुक में देख बेटे का था शॉकिंग रिएक्शन
दिलजीत दोसांझ ने मंच पर महिला पुलिसकर्मी को किया सलाम, बोले- 'आप में मुझे अपनी मां की झलक दिखी'
दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी में दिलजीत को दिखी मां की झलक, कॉन्सर्ट के बीच स्टेज पर किया सलाम
अधूरा रह गया फिल्ममेकर संजय गुप्ता का सपना, संजय दत्त संग बनाना चाहते थे ‘कांटे’ का सीक्वल
अधूरा रह गया फिल्ममेकर संजय गुप्ता का सपना, संजय दत्त संग बनाना चाहते थे ‘कांटे’ का सीक्वल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Embed widget