एक्सप्लोरर

Anupam Kher ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर Anurag Kashyap के कमेंट पर‌ दी प्रतिक्रिया, बॉयकॉट ट्रेंड को बताया बेअसर

Anupam Kher Reply to Anurag Kashyap: द कश्मीर फाइल पर हाल ही में निर्देशक अनुराग कश्यप ने कमेंट किया. उनके कमेंट पर द कश्मीर फाइल में मुख्य निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है.

Anupam Kher Reply to Anurag Kashyap On The Kashmir Files: हाल ही में अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू (Interview) के दौरान इस बार ऑस्कर अवॉर्ड (Academy Awards) के लिए भारत (India) की ओर से विदेशी श्रेणी (Foreign Category) में नामांकन के लिए भेजी जानेवाली फिल्मों की संभावनाओं पर बात करते हुए द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर कमेंट किया था. अनुराग की इस टिप्पणी से नाराज अनुपम खेर ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अनुराग कश्यप ने हाल ही में 'गलाटा प्लस' यूट्यूब चैनल के भारद्वाज रंगन को दिये एक इंटरव्यू में पश्चिमों देशों और हॉलीवुड में 'RRR' की सफलता पर बात करते हुए कहा था कि ऑस्कर के लिए इस फिल्म के टॉप 5 में नामांकित होने की प्रबल संभावनाएं हैं. अनुराग ने बातों-बातों में यह भी कह दिया था कि उन्हें आशंका है कि कहीं 'द कश्मीर फ़ाइल्स' को भारत की ओर से नॉमिनेट होने के लिए ऑस्कर में ना भेज दिया जाए. अनुपम खेर ने अनुराग की इस टिप्पणी पर अफसोस जताते हुए कहा, "अनुराग कश्यप को फिल्म को लेकर ऐसा नहीं कहना चाहिए था. उन्होंने बहुत हल्की बात कह दी."

अनुपम खेर ने कहा, "फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर मिले ना मिले, मगर अनुराग कश्यप को फिल्म को लेकर इस तरह से कोई बात नहीं करनी चाहिए थी. अनुराग ने इस फिल्म को देखा भी नहीं होगा. फिल्म को ऑस्कर मिले ना मिले, वो अलग बात है मगर अनुराग कश्यप ने यह बात कहकर बेहद छोटेपन का परिचय दिया है."

उल्लेखनीय है कि अनुपम खेर ने 'द कश्मीर फाइल्स' में एक अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म ने भारत में 250 करोड़ तो ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़‌ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि 'द कश्मीर फ़ाइल्स' ऑस्कर ‌के लिए भेजी जाएगी या नहीं, मगर जो भी हो ये बात को सच है कि देश में नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म लोगों को पसंद आई है.

उल्लेखनीय है कि इस साल रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' में भी अनुपम खेर एक अहम रोल में हैं और यह फिल्म भी बॉक्स पर काफी अच्छा कारोबार कर रही है, जिससे अनुपम खेर काफ़ी ख़ुश हैं.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने अपनी खुशी को साझा करते हुए कहा, "फिल्म ना सिर्फ़ तेलुगू भाषा में, बल्कि हिंदी में काफी अच्छा बिजनेस कर रही है जो इस बात का संकेत है कि अगर फिल्म अच्छी है और लोगों को पसंद आती है तो वो जरूर चलती है और 'कार्तिकेय 2' भी इस बात का सबूत है. अनुपम खेर ने कहा कि चाहे दक्षिण भारत में बनी कोई फिल्म हो या फिर हिंदी में, लोग अच्छा कंटेट देखना पसंद करते हैं और कंटेट ही सबकुछ है.

जब एबीपी न्यूज़ ने अनुपम खेर (Anupam Kher) से सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दूसरी फिल्म को बॉयकॉट करने की प्रवृत्ति पर भी बात की. उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा फिल्मों के बॉयकॉट ट्रेंड‌ करने से कुछ नहीं होता है. उन्होंने कहा कि लोगों को जो फिल्में देखनी होती है, लोग सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखते हैं. उन्होंने अपनी बात को लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi), भूलभुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2), द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files), 'RRR', पुष्पा‌ (Pushpa), केजीएफ़ 2 (KGF 2) और अपनी हालिया फिल्म कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2) की कामयाबी का उदाहरण भी दिया.

House of the Dragon ने पहले ही एपिसोड से Game of Thrones को बुरी तरह पछाड़ा, चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने

Krushna Abhishek On Govinda: कृष्णा अभिषेक और आरती ने पुराने दिनों को किया याद, कहा- बेचना पड़ा था घर और गोविंद मामा ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget