एक्सप्लोरर

यौन उत्पीड़न मामले में नाना पाटेकर के बचाव में उतरे BJP सांसद उदित राज, तनुश्री पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद उदित राज ने ट्वीट के ज़रिए अभिनेता नाना पाटेकर का समर्थन किया है और 10 साल बाद सामने आकर आरोप लगाने के लिए तनुश्री दत्ता पर सवाल उठाए हैं.

नई दिल्ली: देश में मीटू अभियान को 'गलत चलन' की शुरुआत बताते हुए बीजेपी सांसद उदित राज ने मंगलवार को नाना पाटेकर का समर्थन किया और एक दशक बाद सामने आकर आरोप लगाने के लिए तनुश्री दत्ता पर सवाल उठाया. उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज ने ट्वीट कर कहा, "मीटू अभियान आवश्यक है लेकिन 10 साल बाद किसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का क्या मतलब है? इतने साल बाद घटना के तथ्यों की जांच करना कैसे संभव हो सकता है?"

उन्होंने कहा, "जिस पर आरोप लगाए गए हैं, इसे उस व्यक्ति की छवि खराब करने के रूप में भी देखा जाना चाहिए. यह एक गलत चलन की शुरुआत है."

बॉलीवुड में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और मीटू अभियान के तहत तनुश्री ने पिछले महीने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर द्वारा उनके साथ कथित उत्पीड़न का अनुभव साझा किया था, जिसके बाद बीजेपी सांसद की यह टिप्पणी आई है.

उदित राज ने अपने बयान को लेकर विरोध होता देख एक और ट्वीट किया है और अपने पहले ट्वीट पर सफाई पेश की है. उनका कहना है कि वो मीटू के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल और दूसरे पक्षों से उन्हें समस्या है.

क्या है तनुश्री दत्ता के आरोप ?

साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार पर हमला भी करवाया.

ये भी पढ़ें:

'पहुना' ने जर्मनी फिल्मोत्सव में 2 पुरस्कार जीते, प्रियंका बोलीं- फिल्म पर शुरू से ही था भरोसा

कौन हैं MeToo मूवमेंट से सुर्खियों में आए आलोकनाथ?

कंगना के रिएक्शन पर बोलीं सोनम कपूर, मेरे बयान को गलत तरीके से किया गया पेश

वकीलों की बताई राह पर चल रहे हैं नाना पाटेकर, कहा- मीडिया से बात करने किया है मना

'संस्कारी' बाबूजी पर लगा रेप का आरोप, आलोकनाथ ने कहा - बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

#MeeToo: 'संस्कारी एक्टर' पर रेप का आरोप, 19 साल बाद सामने आईं विनता नंदा और सुनाई दर्दनाक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में दिखाई धमक, 16 दिनों में कमा डाला 72% से ज्यादा प्रॉफिट, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में दिखाई धमक, 16 दिनों में कमा डाला 72% से ज्यादा प्रॉफिट
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget