एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: शर्मिला को देखते ही दिल दे बैठे थे पटौदी

नई दिल्लीः गुजरे जमाने की अदाकारा शर्मिला टैगोर ने हिंदी फिल्मों में जो मुकाम हासिल किया है, वह कम लोगों को नसीब हुआ है. साल1959 से 1984 तक रूपहले पर्दे पर शर्मिला के रूप और अदाओं का राज रहा है. वह 1991 से 2010 तक अलग अंदाज में पर्दे पर सक्रिय रहीं. उन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.

'अराधना', 'अमर प्रेम', 'सफर', 'कश्मीर की कली', 'मौसम', 'तलाश', 'वक्त', 'फरार', 'आमने-सामने' जैसी फिल्में शर्मिला के अभिनय की कहानी बयां करती हैं. उन्हें वर्ष 2013 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है.

शर्मिला भारतीय फिल्मों की सशक्त अभिनेत्री रही हैं. उनका जन्म हैदराबाद में एक हिंदू बंगाली परिवार में हुआ था. उनके पिता गितींद्रनाथ टैगोर गुलाम भारत में एक कंपनी में महाप्रबंधक थे. उनकी मां असम से थीं. शर्मिला की नानी नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के भाई द्विजेंद्रनाथ टैगोर की नातिन थीं.

शर्मिला का विवाह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी से 27 दिसंबर, 1969 को हुआ था. शर्मिला की खूबसूरती का जादू पटौदी पर इस कदर बरपा था कि वह उन्हें देखते ही एक ही नजर में अपना दिल दे बैठे थे. शर्मिला भी उनकी तरफ काफी आकर्षित हुईं और दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं. दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे और जिंदगीभर साथ रहने का निर्णय लिया.

इस शाही शादी में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन और इंदिरा गांधी जैसी हस्तियां भी शामिल हुई थीं.

विवाह के बाद शर्मिला ने इस्लाम कबूल कर लिया और वह आयशा सुल्तान बन गईं. वर्ष 2011 में 70 वर्ष की आयु में पटौदी का निधन हो गया. वह फेफड़े के गंभीर संक्रमण से पीड़ित थे. शर्मिला आज अकेली हैं. उनके तीन बच्चे हैं -सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान. सैफ, सोहा फिल्म-जगत में सक्रिय हैं, जबकि सबा अली खान आभूषण डिजाइनर हैं.

शर्मिला और राजेश खन्ना की जोड़ी खूब सफल रही. इस जोड़ी ने एक समय सफलता के मिसाल कायम किए. दोनों ने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'अमर प्रेम', 'दाग', 'अराधना' उल्लेखनीय हैं.

शर्मिला आज भले ही उम्र के तीसरे पड़ाव पर हैं, लेकिन उनका मन आज भी युवा है. इस बात का पता हाल ही में तब चला, जब उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में एक बार फिर से युवा बनने की इच्छा जाहिर की. हालांकि आज वह परिवार में तीसरी पीढ़ी का स्वागत करने की तैयारी में हैं. शर्मिला की बहू अभिनेत्री करीना कपूर दिसंबर में मां बनने वाली हैं. लेकिन शर्मिला आज वह सबकुछ समेट लेना चाहती हैं, जो जीवन की आपा-धापी के बीच उनके हाथ से छूट गया है.

शर्मिला का कहना है कि वह अपने दिवंगत पति क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बायोपिक देखना पसंद करेंगी और इसमें वह रनबीर और आलिया को देखना चाहेंगी.

उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच चुकीं शर्मिला आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी वह उस जमाने में थीं और उनके जन्मदिन पर हम उनकी खूबसूरती और उनके दीर्घायु के लिए कामना करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget