एक्सप्लोरर

Nishikant Kamat Birth Anniversary: 'मदारी' बनाकर सिनेमा को इशारों पर नचाते थे निशिकांत, मां की मौत के बाद पूरा कर पाए थे यह सपना

Nishikant Kamat: अपनी फिल्मों से उन्हें फैंस का दिल जीतना आता था तो अदाकारी से उन्हें लुभाने में भी माहिर थे. बात हो रही है निशिकांत कामत की, जिनकी आज बर्थ एनिवर्सरी है.

Nishikant Kamat Unknown Facts: 17 जून 1970 के दिन महाराष्ट्र के दादर में जन्मे निशिकांत बचपन से ही फिल्मों के शौकीन थे. उन्होंने मुंबई के रामनारायण कॉलेज से पढ़ाई की, जहां वह थिएटर भी करते थे. थिएटर में अपनी अदाकारी का जादू दिखाते-दिखाते निशिकांत के कदम फिल्म मेकिंग की राह पर चल पड़े और उन्होंने दृश्यम और मदारी जैसी बेहतरीन फिल्में बना डालीं. हालांकि, एक गम उन्हें ताउम्र सताता रहा कि वह अपनी मां की ख्वाहिश उनके जीते जी पूरी नहीं कर पाए थे. आज बर्थडे स्पेशल में हम आपको निशिकांत कामत की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं. 

बिग बी के फैन थे निशिकांत

बता दें कि निशिकांत कामत बचपन से ही अमिताभ बच्चन के फैन थे. वह उनकी कोई भी फिल्म मिस नहीं करते थे. जब निशिकांत ने फिल्म मेकिंग की दुनिया में कदम रखा, तब वह बिग बी के साथ भी एक फिल्म करना चाहते थे. हालांकि, उनका यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाया. 

ऐसे पूरी की थी मां की ख्वाहिश

गौरतलब है कि निशिकांत ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया. 1999 से 2001 के बीच का वक्त उनके लिए काफी मुश्किल भरा था. उस वक्त वह सुबह 10 बजे काम पर जाने की बात कहकर निकलते थे और देर रात तक घर लौट पाते थे. बता दें कि निशिकांत की मां उन्हें फिल्ममेकर के रूप में देखना चाहती थीं, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई. दरअसल, साल 2003 में मां का निधन हो गया था, जिसके दो महीने बाद निशिकांत की पहली फिल्म रिलीज हुई.

ऐसा रहा निशिकांत का करियर

निशिकांत कामत ने बतौर डायरेक्टर मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से डेब्यू किया था. यह 2005 की सबसे बड़ी मराठी फिल्मों में से एक रही. यह फिल्म तेलुगू भाषा में इवानो ओरुवन के नाम से बनी थी. निशिकांत ने 2008 में बॉलीवुड डेब्यू किया और साल 2006 में हुए मुंबई धमाकों पर आधारित फिल्म 'मुंबई मेरी जान' बनाई. इसके बाद उन्होंने 'फोर्स', मराठी में 'लाय भारी', 'दृश्यम', 'रॉकी हैंडसम', 'मदारी' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया, जो काफी पसंद की गईं.

कई फिल्मों में दिखाई थी अपनी अदाकारी

बता दें कि निशिकांत कामत ने कई फिल्मों में अदाकारी भी की थी, जो काफी कम लोग जानते हैं. वह '404 एरर नॉट फाउंड', 'रॉकी हैंडसम', 'डैडी', 'जूली 2', 'भावेश जोशी' आदि फिल्मों में बतौर एक्टर नजर आए थे. निशिकांत होटल मैनेजमेंट से ग्रैजुएट थे. ऐसे में उन्हें दूसरों के लिए खाना बनाना अच्छा लगता था. आखिरी वक्त में लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से 17 अगस्त 2020 के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Kriti Sanon: सरेआम सिगरेट भी पी चुकी हैं आदिपुरुष की 'जानकी', कृति ने खुद बताया था स्मोकिंग का अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget