एक्सप्लोरर

Kriti Sanon: सरेआम सिगरेट भी पी चुकी हैं आदिपुरुष की 'जानकी', कृति ने खुद बताया था स्मोकिंग का अनुभव

Kriti Sanon Unknown Facts: अपने दमदार किरदार से फैंस का मन मोहने वाली कृति सेनन की जिंदगी बेहद दिलचस्प है. आइए आपको उनकी जिंदगी के एक पन्ने से रूबरू कराते हैं.

Bollywood Kissa: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट भी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, आदिपुरुष को लेकर कृति सेनन काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं, जिन्होंने फिल्म में जानकी का किरदार निभाया है. बता दें कि आदिपुरुष की यह जानकी एक बार सरेआम सिगरेट पी चुकी हैं. उन्होंने अपना स्मोकिंग एक्सपीरियंस भी खुद साझा किया था. आइए आपको इस किस्से से रूबरू कराते हैं.

इस फिल्म में कृति ने पी थी सिगरेट

आदिपुरुष में सादगी भरे रूप से फैंस को मोहित करने वाली कृति सेनन तमाम फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुकी हैं. आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव स्टारर फिल्म बरेली की बर्फी में उन्होंने बिंदास बाला बिट्टी का किरदार निभाया था. इसी फिल्म में कृति सेनन सरेआम सिगरेट पीती नजर आई थीं. उनका यह अवतार देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे. कुछ लोगों को तो लगने लगा था कि कृति असल जिंदगी में भी सिगरेट पीने की आदी हैं.

खुद बयां किया था स्मोकिंग एक्सपीरियंस

बरेली की बर्फी फिल्म में इस सीन के बाद कृति सेनन ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं. वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस सीन को लेकर सवाल भी पूछा गया था. उन्होंने कहा था, 'मैं स्मोकिंग नहीं करती हूं. मैं एंटी स्मोकर हूं, लेकिन फिल्म के लिए मुझे स्मोकिंग करनी पड़ी थी. पहली बार स्मोकिंग करने के बाद भी मुझे यह पसंद नहीं आया. फिल्म के लिए मैंने ऐसा किया. मैं सिर्फ माउथ फैग नहीं करना चाहती थी, क्योंकि जो स्मोकर्स हैं, उन्हें एक झटके में समझ आ जाता कि मैं स्मोक नहीं करती हूं.'

जब रैंप वॉक के बाद रो पड़ी थीं कृति

साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली कृति सेनन अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लेती हैं. वह अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृति ने जब पहली बार रैंप वॉक किया था, तब उसके बाद फूट-फूटकर रोने लगी थीं. दरअसल, अपने पहले रैंप वॉक के दौरान उन्होंने कुछ गलती की थी, जिसके चलते कोरियोग्राफर नाराज हो गई और कृति को करीब 20 अन्य मॉडल्स के सामने बुरी तरह डांट पड़ी थी. इसके बाद कृति इतनी इमोशनल हो गईं कि फूट-फूटकर रोने लगी थीं.

500 करोड़ में बनी है आदिपुरुष

बता दें कि आदिपुरुष भारतीय सिनेमा इतिहास की महंगी फिल्मों में से एक है. इसका बजट करीब 500 करोड़ रुपये है. पहला टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. वहीं, अब फिल्म अपने डायलॉग्स, वीएफएक्स और कहानी आदि को लेकर भी ट्रोल्स के निशाने पर है.

Bigg Boss OTT में ऐसा कौन आ रहा है जिसे देखकर ख़ुद सलमान खान हो गए शॉक्ड! बोले- उसने मुझे भी नहीं बताया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget