एक्सप्लोरर

बिग बॉस फेम Kashish Kapoor के घर में चोरी, 4 लाख रुपये लेकर फरार नौकर, मां को भेजने के लिए रखे थे पैसे

बिहार के पूर्णिया की रहने वाली कशिश कपूर ने अलमारी में 7 लाख रुपये रखे थे. ये पैसे उन्हें अपनी मां को भेजने थे. लेकिन जब एक्ट्रेस ने अलमारी चेक की तो आधे से ज्यादा पैसे गायब थे.

एक्ट्रेस कशिश कपूर के घर पर काम करने वाले नौकर पर 4 लाख रुपये की चोरी का आरोप लगा है. मुंबई के अंबोली पुलिस ने बताया कि अंधेरी में रहने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस कशिश कपूर के घर पर काम करने वाले एक नौकर ने उनके घर से 4 लाख नकद चुरा लिए और फरार हो गया.

जांच में जुटी पुलिस

अंबोली पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार चौधरी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई. लोकल पुलिस स्टेशन के साथ, क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम भी नौकरी की तलाश में जुट गई है.

कशिश कपूर, मूल रूप से बिहार के पूर्णिया की रहने वाली हैं. फिलहाल वो अंधेरी के आज़ाद नगर में वीरा देसाई रोड स्थित न्यू अंबिवली सोसाइटी में रहती हैं. एक्ट्रेस कशिश ने कई टेलीविजन शो में काम कर चुकी हैं और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं.

सचिन कुमार पिछले पांच महीनों से कपूर के यहां काम कर रहा था. रोजाना सचिन 11:30 बजे ड्यूटी पर आता था और अपना काम पूरा करने के बाद दोपहर 1 बजे तक चले जाता था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashish Kapoor (@kashishkapoor302)

अलमारी में रखे थे 7 लाख रुपये

अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक कशिश ने अपनी अलमारी के एक दराज में 7 लाख रुपये रखे थे. हालांकि 9 जुलाई को जब उन्होंने बिहार में अपनी मां को भेजने के लिए कुछ पैसे निकालने के लिए अलमारी खोली तो उन्होंने पाया कि अलमारी में केवल 2.5 लाख ही बचे थे. बाकी 4.5 लाख गायब थे. फिर अच्छी तरह अलमारी से तलाशी ली, लेकिन पैसे का कोई सुराग नहीं मिला.

घर में पूछताछ करने पर सचिन कुमार घबरा गया. जब कशिश कपूर ने उसकी जेब चेक करने की कोशिश की, तो उसने मना कर दिया और जल्द ही 50,000 नकद लेकर घर से भाग गया. एक्ट्रेस को शक हुआ कि बाकी भी पैसा उसने चुराए हैं. कशिश कपूर ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार हाउस हेल्प की तलाश शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- 'मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो', हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर Pawan Singh की दो टूक

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Box Office: क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
Thursday Box Office Collection Live: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 320 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 320 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget