एक्सप्लोरर
नव वर्ष पर बेटी श्वेता के सरप्राइज से आश्चर्यचकित हुए बिग बी

मुंबई: बालीवुड के बड़े परिवारों में से एक बच्चन परिवार ने वर्ष 2017 का स्वागत अपने ही अंदाज में किया. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें और परिवार को सरप्राइज देने के लिए ट्वीटर पर बेटी श्वेता नंदा की सराहना की. श्वेता ने सभी को नव वर्ष के मौके पर एक शानदार डिनर करवाया था. बच्चन ने लिखा, ‘‘ घर में बच्चों, नाती-पोती, परिवार के पास वापस और बेटी ने सभी के लिए एक शानदार डिनर बनाया है..डीएटीबी . ’’ बिग बी ने अगले ट्वीट में डीएटीबी का मतलब बताते हुए लिख ‘डॉटस आर द बेस्ट’ (बेटियां सबसे अच्छी होती हैं) .
अमिताभ नव वर्ष पर रिषीकेश में थे और अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या दुंबई में जो कल ही वापस मुंबई लौटे हैं.T 2491 - Back home to all the children, grandchildren, family and daughter cooks up a surprise decorated thoughtful dinner for all ! DATB pic.twitter.com/qr4Z4OBVTe
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 2, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL

























