एक्सप्लोरर

Bhool Bhulaiyaa 3 के लिए शूट हुए दो क्लाइमेक्स, डायरेक्टर अनीस बज्मी ने रिलीज से पहले किया बड़ा खुलासा

Bhool Bhulaiyaa 3 Climax: 'भूल भुलैया 3' की रिलीज नजदीक है. ऐसे में हर रोज फिल्म से जुड़ी नई-नई इंट्रेस्टिंग बातें सामने आ रही हैं. अब फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने ही एक नया खुलासा कर दिया है.

Bhool Bhulaiyaa 3 Climax: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का नया ट्रेलर चौंकाने वाला रहा है और इसने साबित किया है कि यह साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म क्यों है. ट्रेलर ने जबरदस्त हलचल मचाई है और इसे सिर्फ 24 घंटे में 155 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिससे यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है.

फिल्म को लेकर जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ रहा है, फिल्म से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें भी सामने आ रही हैं. जैसे फिल्म की कास्ट को एंडिंग नहीं पता थी और डायरेक्टर अनीश बज्मी ने फिल्म के दो अलग-अलग अंत शूट किए हैं.

डायरेक्टर अनीस बज्मी ने क्या कहा?
एक हालिया इंटरव्यू में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कहा है, "लोग सरप्राइज हो जाएंगे और सोचेंगे, 'ओ माय गॉड!' हमने एक अच्छी और खूबसूरत फिल्म बनाने की कोशिश की है. इसके लिए, हमने दो अलग-अलग एंडिंग शूट किए हैं. प्रोडक्शन टीम के लोगों को भी नहीं पता कि मैं कौन सी एंडिंग चुनने वाला हूं.''

ट्रेलर में कार्तिक आर्यन को रूह बाबा के रूप में वापस दिखाया गया है, जिसमें पुरानी मंजुलिका विद्या बालन भी शामिल हैं और रूह बाबा के साथ भिड़ती हैं. कास्ट में तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव के साथ-साथ संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार भी शामिल हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

क्यों शूट किए दो क्लाइमेक्स
कास्ट के बारे में डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने फिल्म को सिर्फ प्री-क्लाइमेक्स तक ही देखा है. वह कहते हैं, "सिर्फ मैं और टीम के तीन दूसरे मेंबर्स ही असल एंडिंग के बारे में जानते हैं. हमने दो क्लाइमेक्स शूट किए है, और टीम को यह भी नहीं पता था कि ऐसा क्यों किया गया. शुरू में, हमने फाइनल क्लाइमेक्स शूट किया, लेकिन बाद में मैंने टीम को फिर से बुलाया और कहा, 'मजा नहीं आ रहा है, फिर से करेंगे'. टीम को लगा कि यह जरूरी है, लेकिन असल में यह सिर्फ एंडिंग को उनसे सीक्रेट रखने के लिए था."

डायरेक्टर अनीस बज्मी ने स्क्रिप्ट के आखिरी 15 पेज एक्टर्स को नहीं दिए क्योंकि वह दर्शकों और एक्टर दोनों के लिए रहस्य पैदा करना चाहते थे. उन्होंने दोनों एंडिंग को शूट करते समय सिर्फ क्रू के एक छोटे ग्रुप को ही सेट पर रहने की इजाजत दी थी. 

कार्तिक आर्यन हिट फिल्म 'भूल भुलैया 3' में फिर से रूह बाबा का किरदार निभाएंगे. उनके साथ तृप्ति डिमरी भी होंगी, साथ ही ओरिजनल मंजुलिका, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी होंगी. कहना होगा की अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह मच अवेटेड फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी सीरीज की विरासत को जारी रखने वाली है.

इस दीवाली होगा सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3
हॉरर और ह्यूमर से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए! भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है. बता दें इसी दिन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगल किस्त सिंघम अगेन भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का भी अपना फैन बेस है, जिसमें एक बड़ी स्टारकास्ट दिखने वाली है. ऐसे में ये देखना दिलचस्पव होगा कि दोनों फिल्मों के भिड़ने से बॉक्स ऑफिस पर क्या भूचाल आने वाला है.

और पढ़ें: Jigra OTT Release: आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, 'राशोमोन' स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी
तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, 'राशोमोन' स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी
Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
Gen Z को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जेन जी को बता रहीं 'देश की बड़ी ताकत'
जेन जी को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जमकर की तारीफ
'उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा...' बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!
'उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा...' बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget