एक्सप्लोरर

बरेली के लोगों ने मनाया प्रियंका-निक की वेडिंग का जश्न, पुश्तैनी घर को खूब सजाया गया

बरेली रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रियंका के पुराने घर पर आस-पड़ोस के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की.

बरेली: देश-विदेश में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने की खुशी का जश्न इस एक्ट्रेस के शहर बरेली में भी जमकर मनाया गया. हालांकि, शादी के कार्ड का इंतजार कर रहे बरेली के लोगों को निराशा हाथ लगी, मगर उन्होंने शहर में स्थित प्रियंका के पुराने घर को झिलमिल रोशनी से सजाकर और मिठाइयां बांटकर शादी की खुशियां मनाईं और अपनेपन का इजहार किया.

बरेली रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रियंका के पुराने घर की देखभाल करने वाले पंडित परमेश्वर राय पांडे ने बताया कि बिटिया की शादी का न्यौता नहीं मिलने के बावजूद शहर के लोगों ने शनिवार रात उनके सूने घर को जमकर आतिशबाजी की. उन्होंने बताया कि लोगों ने घर पर रोशनी की झालरें लगाईं, आतिशबाजी की और डीजे की धुन पर थिरके. अब तक ना जाने कितने क्विंटल मिठाई भी बांटी जा चुकी हैं. शहर में तमाम जगह प्रियंका-निक के पोस्टर भी लगाए गए हैं.

बरेली के लोगों ने मनाया प्रियंका-निक की वेडिंग का जश्न, पुश्तैनी घर को खूब सजाया गया

पंडित पांडे ने आगे बताया कि प्रियंका उन्हें अपना मामा मानती थीं. करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से उनकी बात हुई थी. मगर बिटिया की शादी का बुलावा नहीं आया. वही, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने टेलीफोन पर मीडिया को बताया कि केयरटेकर परमेश्वर पांडे के जरिए पता चला है कि प्रियंका की शादी के शुभ अवसर पर बरेली के लोग खुशिया मना रहे हैं और उन्हें बरेली के लोगों पर गर्व है.

Priyanka-Nick Wedding: दूल्हे और दुल्हन की टीम में हुआ क्रिकेट मैच, INSIDE तस्वीरें आईं सामने

मधु ने बताया कि उन्होंने प्रियंका-निक की शादी का कोई कार्ड नहीं छपवाया था. बस चुनिंदा लोगों को फोन से न्यौता दिया गया. उन्होंने बताया कि बरेली से तमाम लोगों के शुभकामना सन्देश आ रहे हैं. व्यस्तता के कारण अभी वह धन्यवाद नहीं दे पा रही हैं. समय मिलने पर सभी को धन्यवाद देंगी.

बरेली के लोगों ने मनाया प्रियंका-निक की वेडिंग का जश्न, पुश्तैनी घर को खूब सजाया गया

गौरतलब है कि शनिवार को जोधपुर में अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु की कर्मभूमि बरेली रही है. प्रियंका के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने और फिर फिल्मी जगत में आने से पहले उनके माता-पिता बरेली के किला इलाके में कस्तूरबा नाम से अपना अस्पताल चलाया करते थे.

प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में हुआ खूब धमाल, दूल्हे और दुल्हन की टीम में हुआ डांस Competition

प्रियंका बरेली में ही पली-बढ़ीं हैं. उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है. प्रियंका-निक की शादी की खुशी में बरेली के सिविल लाइन स्थित एक प्रतिष्ठान ने गरीब बच्चों को मुफ्त चाट खिलाई. यह वही दुकान है जिस पर प्रियंका अक्सर चाट खाने आती थीं.

बरेली के लोगों ने मनाया प्रियंका-निक की वेडिंग का जश्न, पुश्तैनी घर को खूब सजाया गया

शॉप के मालिक चमन कुमार ने बताया कि प्रियंका को उनके यहां की चाट बहुत पसंद थी और उनकी शादी की खुशी में वह आज गरीब बच्चों को मुफ्त चाट खिला रहे हैं. आर्मी स्कूल में प्रियंका की शिक्षिका रही माधवी मिश्रा ने नवदम्पति को शुभकामनाएं दीं और प्रियंका को संदेश दिया कि वह शादी की सुनहरी यादों को हमेशा अपने दिल में सहेजकर रखें.

प्रिंयका के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर कर परिणीति ने लिखा, निक ‘जीजू’ परिवार में स्वागत है

उधर, बरेली के महापौर उमेश गौतम ने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में प्रियंका की शादी की खुशी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 1 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 1 बजे का कलेक्शन
घर चलाने के लिए चटनी बेचती थीं सोनाली कुलकर्णी की मां, बोलीं- 'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा'
'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा', ऐसी थी सोनाली कुलकर्णी के घर की हालत
Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget