एक्सप्लोरर

Birthday Special-तबला वादक से म्यूजिक डायरेक्टर बने बप्पी लहिरी को ऐसे ही नहीं कहा जाता डिस्को किंग

बप्पी लहिरी हिंदी और बांग्ला संगीत के बड़े नाम हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा के संगीत की दशा और दिशा ही बदल दी. फिल्मी संगीत में बीट लाने का श्रेय बप्पी लहिरी को ही जाता है.

नई दिल्ली: 80 का दशक था और देश और दुनिया में बदलाव की लहर थी. समाज और संगीत पर भी इस लहर का असर था. इसी दौर में बॉलीवुड में बप्पी लहिरी की एंट्री होती है. बप्पी लहिरी ने इंडियन और वेस्टर्न संगीत का ऐसा कॉकटेल परोसा जिसने रातों रात धूम मचा दी. वे भारत के पहले ऐसे संगीतकार हैं जिनका संगीत भारत ही नहीं बल्कि रूस और जापान में भी पसंद किया गया. बप्पी बॉलीवुड के डिस्को किंग कहे जाते हैं.

संगीतकार बप्पी लहिरी का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. बप्पी के घर में संगीत का माहौल था और उनके माता पिता भी संगीतकार थे. फिल्मों में संगीत देने से पहले बप्पी तबला बजाते थे. बप्पी लहिरी को बंबई से आया मेरा दोस्त गाने से पहचान मिली. यह गाना पहले फिल्म में नहीं था लेकिन जब फिल्म आई और इस गाने को लोगों ने सुना तो यह गाना जबरदस्त हिट हुआ. इसके बाद पहली बार फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान बप्पी लहिरी की तरफ गया.

'लुटेरा' के एक सीन के लिए रणवीर सिंह ने खुद को पहुंचा ली थी चोट, अब किया खुलासा

इसके बाद साल 1979 में फिल्म सुरक्षा में उन्होने संगीत दिया और इस फिल्म का संगीत भी बहुत लोकप्रिय हुआ. इसके बाद 1981 में फिल्म डिस्को डांसर आई. इस फिल्म ने तो सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए. इस फिल्म के सभी गानों ने देश में धूम मचा दी. इस दशक के युवाओं पर इस फिल्म के संगीत का बहुत जबरदस्त असर देखा गया.

Birthday Special-तबला वादक से म्यूजिक डायरेक्टर बने बप्पी लहिरी को ऐसे ही नहीं कहा जाता डिस्को किंग

क्या अजय देवगन की जगह शाहरुख खान से शादी कर लेती काजोल? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

इस फिल्म ने बप्पी को एक बड़ा संगीतकार बना दिया. खास बात ये थी कि बप्पी के संगीत के साथ लोग उनकी गायकी को भी पसंद कर रहे थे. उनके गाए गीत भी हिट हो रहे थे. बप्पी लहिरी बॉलीवुड में एक सनसनी के तौर पर देखे जाने लगे थे. बप्पी लहिरी उस दौर में फिल्मों में संगीत देने आए जब मशहूर ओर प्रतिभाशाली संगीतकारों का सिक्का बॉलीवुड में चल रहा था. इस दौर में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, एसडी बर्मन, आरडी बर्मन और कल्याणजी और आनंदजी संगीत जगत के बड़े नाम थे. दिग्गज संगीतकारों के बीच बप्पी संगीत की एक खास शैली लेकर आए जिसे सिने प्रमियों ने बहुत सराहा.

माइकल जैक्सन ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें अपने एक कार्यक्रम में बुलाया था. जिसे एक सम्मान के तौर पर देखा जाता है. बप्पी लहिरी के संगीत की खास बात उनकी बीट है, इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट के जरिए भारतीय संगीत के साथ उनके प्रयोग बेहद लोकप्रिय रहे हैं. वे आज भी फिल्मों में संगीत और अपनी गायकी के जरिए सक्रिय हैं.

बॉडी शेमिंग को लेकर बोलीं जरीन खान, 'अब मैंने सीख लिया है इग्नोर करना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं, आप बुरे इंसान हैं...', यश को रावण के लुक में देख बेटे का था शॉकिंग रिएक्शन
'नहीं, आप बुरे इंसान हैं...', यश को रावण के लुक में देख बेटे का था शॉकिंग रिएक्शन
दिलजीत दोसांझ ने मंच पर महिला पुलिसकर्मी को किया सलाम, बोले- 'आप में मुझे अपनी मां की झलक दिखी'
दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी में दिलजीत को दिखी मां की झलक, कॉन्सर्ट के बीच स्टेज पर किया सलाम
अधूरा रह गया फिल्ममेकर संजय गुप्ता का सपना, संजय दत्त संग बनाना चाहते थे ‘कांटे’ का सीक्वल
अधूरा रह गया फिल्ममेकर संजय गुप्ता का सपना, संजय दत्त संग बनाना चाहते थे ‘कांटे’ का सीक्वल
OTT राइट्स के मामले में इन फिल्मों ने मचाई धूम, करोड़ों में हुई डील, 'रामायण' ने मारी बाजी
ओटीटी राइट्स के मामले में इन फिल्मों ने मचाई धूम, करोड़ों में हुई डील, 'रामायण' ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget