एक्सप्लोरर

'बाला' विवाद को लेकर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी फिल्म है असली कहानी पर

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म 'बाला' को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आयुष्मान ने कहा है कि "हमने अपनी फिल्म को पहले शूट किया, इसकी घोषणा हमने पहले की है." वहीं 'उजड़ा चमन' से हो रही तुलना पर भी रिएक्शन दिया है.

उन्होंने कहा कि 'उजड़ा चमन' कन्नड़ फिल्म 'ओंदू मोत्तेया कथे' की आधिकारिक रीमेक है. साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार फिल्म के रिलीज होने पर दर्शक महसूस करेंगे कि 'बाला' की कहानी वास्तविक है.

आयुष्मान ने कहा, "हमने अपनी फिल्म को पहले फिल्माया है, इसका ऐलान पहले हमने ही किया है. इसमें बस एक ही समानता है, बाकी यह एक अलग फिल्म है. हमने दक्षिण भारत की फिल्म (जिस पर 'उजड़ा चमन' आधारित है) देखी, उसके बाद हमने शूटिंग पूरी की. फिल्म को देखने के बाद आपको अंतर महसूस होगा. यह ('बाला') महज गंजेपन को दूर करने के बारे में नहीं है. इसका मतलब खुद को फिर से पाने एवं किसी भी और चीज की अपेक्षा खुद को अधिक प्यार करने से है."

'उजड़ा चमन' के निर्माताओं ने एक पोस्टर रिलीज की जिसमें लिखा है : "टकले की पहली और ऑरिजिनल फिल्म." उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि उनकी फिल्म 'बाला' से पहले रिलीज होगी और यह भी कि यह फिल्म पहले आई है.

आयुष्मान ने इसके जवाब मे कहा कि एक गंजे इंसान को 'टकला' कहना अपमानजनक है. उन्होंने कहा, "टकला शब्द अपमानजनक है. यह स्व-प्रेम का जश्न नहीं मना रही है, मैंने स्पर्म डोनेशन (विक्की) जैसी विषयवस्तु से शुरुआत की और बाद में 'शुभ मंगल सावधान' में काम किया. यह महज एक सहानुभूति है जिसके बारे में मैंने सोचा. मैंने दो तरह के इंसानों से मुलाकात की-एक जो इससे परेशान है और दूसरे जो इसकी परवाह तक नहीं करते हैं. विचार बस इस तथ्य को उजागर करना है कि आपको इससे परेशान नहीं होना चाहिए."

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यामी गौतम, भूमि पेडनेकर, सौरभ शुक्ला सहित और भी कई कलाकार हैं. 'उजड़ा चमन' के एक हफ्ते बाद 'बाला' रिलीज हो रही है, क्या वह इस बारे में चिंतित हैं कि इससे बिजनेस प्रभावित हो सकती है?

इसके जवाब में आयुष्मान ने कहा, "ऐसा भगत सिंह पर बनी फिल्मों के साथ भी हुआ था. जो फिल्म अच्छी होगी, वह अच्छा प्रदर्शन करेगी. मैं अपनी फिल्म को लेकर वाकई में आश्वस्त हूं. यह एक खूबसूरत फिल्म है और मेरी अब तक पढ़ी गईं बेहतरीन पटकथाओं में से एक है. इस एक विचारधारा पर कोई भी काम कर सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget