एक्सप्लोरर

BMCM Collection: हिंदी में करोड़ों में कमाई, दूसरी भाषाओं में सिर्फ 25 लाख, पृथ्वीराज के होने के बावजूद साउथ इंडिया में क्यों नहीं चला फिल्म का जादू

BMCM Box Office Collection: बड़े मियां छोटे मियां साउथ में कमाई के मामले में काफी फिसड्डी साबित हो रही है. यहां तक कि साउथ एक्टर पृथ्वीराज के होने का भी फिल्म को जरा भी फायदा नहीं हुआ है.

BMCM Box Office Collection: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के  धासूं ट्रेलर के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली ईद के मौके पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमाघरों में पहुंची. इसी के साथ अक्षय और टाइगर की फिल्म ने रिलीज के पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग की.

हालांकि अन्य ईद रिलीज के मुकाबले ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ईद कलेक्शन काफी कम रहा. वहीं हैरानी की बात ये है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ हिंदी भाषा में तो करोड़ो में कलेक्शन कर रही है लेकिन साउथ में इस फिल्म की टांय टांय फिस्स हो गई है.

साउथ में फेल हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 
‘बड़े मियां छोटे मियां’ काफी प्रमोशन के बाद सिनेमाघरों मे रिलीज हुई. मेकर्स ने फिल्म को हिट कराने के साते पैंतरे इस्तेमाल किए थे.  फिल्म में एक्शन स्टार अक्षय और टाइगर की दमदार जोड़ी तो ली ही गई थी. वहीं साउथ के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को भी फिल्म में कास्ट किया गया था.

हालांकि मेकर्स की ये स्ट्रैटजी फेल साबित हुई है क्योंकि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को साउथ इंडिया में काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. यहां तक फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के होने के बावजूद साउथ के दर्शकों ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को भाव नहीं दे रहे हैं. फिल्म हिंदी भाषा में करोड़ों मे कमाई कर रही है जबकि साउथ में फिल्म ने दो दिनों में चंद लाख ही बटोरे हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक

  • ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के पहले दिन 15. 65 करोड़ की कमाई की थी. जिसमें फिल्म ने अकेले हिंदी भाषा में 15.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं तमिल में फिल्म ने 8 हजार तो तेलुगु में 5 हजार  का कलेक्शन किया. मलयालम और कन्नड़ में फिल्म ने 1-1 हजार ही कमाए.
  • वहीं रिलीज के दूसरे दिन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 7.6 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसमें फिल्म ने अकेले हिंदी में 7.5 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं दूसरे दिन तमिल में फिल्म ने महज 5 हजार और तेलुगु में भी 5 हजार का ही कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में 23.25 करोड़ की कमाई की. जिसमें अकेले हिंदी में फिल्म ने 23 करोड़ कमाए थे. जबकि साउथ की भाषाओं में फिल्म का कलेक्शन महज 25 लाख रुपये है.

वीकेंड पर कमाल दिखा पाएगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ? 
ये आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ साउथ के दर्शकों को लुभा नहीं पाई है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा. अब देखने वाली बात होगी कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.  

‘बड़े मियां छोटे मियां’ स्टार कास्ट
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने विलेन का किरदार निभाया है. 

ये भी पढ़ें:-दिव्या भारती की मौत की क्या थी असल वजह? सालों बाद इस एक्टर ने खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget