एक्सप्लोरर

‘बाहुबली’ के कलाकार प्रभास और अनुष्का शेट्टी दिसंबर में कर सकते हैं सगाई ?

फिल्म ‘बाहुबली 2’ की रिलीज के पहले ही प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरें आ रही थी. हालांकि दोनों ही सितारों ने अपने लिंकअप की खबरों को अफवाह बताते हुए खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताया था.

नई दिल्ली: ‘बाहुबली’ फेम साउथ के सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के बीच के रिश्तों को लेकर आए दिन कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं, लेकिन दोनों ही स्टार्स अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बोलने से बचते रहे हैं. अब एक बार फिर दोनों कलाकारों का कथित प्रेम मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है.

इन दिनों मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रभास और अनुष्का इसी साल दिसंबर में सगाई कर सकते हैं. इन दोनों में से किसी ने भी अब तक सगाई की खबर की पुष्टी नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स इस बात की ओर इशारा करती हैं कि दिसंबर में दोनों सगाई कर लेंगे.

फिल्म ‘बाहुबली 2’ की रिलीज के पहले ही प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरें आ रही थी. हालांकि दोनों ही सितारों ने अपने लिंकअप की खबरों को अफवाह बताते हुए खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का अपनी सगाई के लिए वजन भी घटा रही हैं, लेकिन इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो वो ऐसा अपनी अगली फिल्म ‘भागमती’  की तैयारी के लिए कर रही हैं.

‘बाहुबली 2’ की रिलीज के बाद प्रभास भी अपनी अगली फिल्म ‘साहो’ के प्रोडक्शन में बिजी हैं और फिलहाल वो हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. दूसरी तरफ अनुष्का शेट्टी भी अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं.

बता दें कि प्रभास और अनुष्का की मुलाकात 2009 में फिल्म ‘बिल्ला’ के सेट पर हुई थी. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद दोनों स्टार्स की जोड़ी एक साथ फिल्म ‘मिर्ची’, ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में नजर आई.

फिल्म ‘बाहुबली’ ने दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को वर्ल्ड फेमस कर दिया और उनके चाहने वाले उन्हे रियल लाइफ कपल की तरह देखना चाहते थे, लेकिन इस बारे में प्रभास ने कहा -“मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहता, कई लोग मुझसे मेरे अफेयर और शादी के बारे में पूंछते हैं लेकिन उन्हे समझना चाहिए. मेरी शादी के बारे में बात ना करें, मैं चाहता हूं कि मेरा जीवन निजी होना चाहिए, लेकिन मैं जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget