एक्सप्लोरर

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बीच फैंस के लिए एक और खुशखबरी, अयान मुखर्जी ने बताया कब रिलीज होगा पार्ट 2

Brahmastra 2 Release Date : अयान मुखर्जी ने खुलासा किया है कि ब्रह्मास्त्र 2, दिसंबर 2025 तक रिलीज कर दिया जायेगा. हालांकि उन्होंने डेट नहीं बताई है.

Brahmastra 2 Release Date : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के खिलाफ बायकॉट की आवाज भी उठी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. ब्रह्मास्त्र के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख ऑडियंस ही नहीं इंडस्ट्री के लोग भी हैरान हैं. फिल्‍म की सफलता के बाद लोग अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, कब तक आएगी. इसी के बीच ब्रह्मास्त्र के दर्शकों लिए खुशखबरी हैं, एक इंटरव्यू के दौरान अयान मुखर्जी ने बता दिया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 कब तक  आएगी. 

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान अयान मुखर्जी ने खुलासा किया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, दिसंबर 2025 तक रिलीज कर दिया जायेगा. हालांकि उन्होंने डेट नहीं बताई है. अयान ने कहा कि हमारा टारगेट है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, को हम तीन सालों में बनाकर रिलीज कर देंगे. अयान आगे कहते हैं कि इस टारगेट को मैच कर पाना हमारे लिए मुश्किल होगा क्योंकि पार्ट वन बनाने में हमे काफी वक्त लगा. हालांकि अब हमने सीख लिया है कि ऐसी फिल्में कैसे बनाई जाती हैं. 

अयान आगे कहते हैं कि पार्ट 2 की स्क्रिप्ट पर काम पार्ट वन के दौरान से ही हो रहा है और स्क्रिप्ट कई सुधारों और बदलावों से गुजर चुकी हैं. महामारी के दौरान हमें काम करने का काफी वक्त मिल गया था. हालांकि अयान ने कहा कि कोई फिक्स टाइम नहीं है कि सीक्वल कब आएगा, महत्वपूर्ण ये है कि हम इसे रिलीज करने की योजना कब बनाते हैं. 

अयान कहते हैं कि फ्लोर पर शूटिंग का मतलब होता है शूटिंग लेकिन इस तरह की फिल्मों में प्री-प्रोडक्शन, वीएफएक्स पर काम भी उतना ही जरूरी होता है. फिल्म पर काम शुरू होगा लेकिन उससे पहले टीम को पार्ट वन की थकान से आराम देना होगा. 

वीकेंड में टॉप पर रहने वाली पहली हिन्दी फिल्म बनी ब्रह्मास्‍त्र 
ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. भारत में ब्रह्मास्‍त्र का पिछले 4 दिनों में बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन 138.08 करोड़ रुपये रहा. वहीं शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने केवल हिन्दी में सोमवार तक 125.5 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. वहीं इस फिल्‍म ने तीन दिनों में वर्ल्‍डवाइड 225 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस वीकेंड में टॉप पर रहने वाली पहली हिन्दी फिल्म बनी.  

यह भी पढ़ें:- 

Urmila Matondkar के पति का क्‍यूट बच्‍ची के साथ पोस्‍ट हो रहा वायरल, क्‍या वो बन गए हैं पैरेंट्स?

TMKOC: जानिए कौन हैं नए तारक मेहता? मुस्‍कान पर हर कोई है फिदा, विवादों से भी रहा है नाता

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget