एक्सप्लोरर

ओपनिंग डे पर धमाल मचाएगी Avengers: Infinity War, तोड़ेगी ‘बागी 2’ का रिकॉर्ड

फिल्म ट्रेड के जानकार रमेश बाला ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सिर्फ ‘बुक माय शो’ के जरिए ही 10 लाख एडवांस टिकटों की बिक्री हुई है.

नई दिल्ली: दुनियाभर में सुपरहीरोज के फैंस लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार कर रहे थे वो बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है. मार्वल स्टूडियोज की धमाकेदार फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ आज रिलीज हो गई. इस फिल्म का भारतीय फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था. एडवांस बुकिंग के आंकड़े ही इसके प्रति लोगों के क्रेज को बताने के लिए काफी हैं. फिल्म ट्रेड के जानकार रमेश बाला ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सिर्फ ‘बुक माय शो’ के जरिए ही 10 लाख एडवांस टिकटों की बिक्री हुई है.

फिल्म भारत में पहले दिन कितने करोड़ रुपए का कारोबार करेगी और कमाई के कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन यहां इस फिल्म के लिए फैंस के बीच जिस तरह का पागलपन देखा जा रहा है उसको देखकर ट्रेड पंडित भी इसकी कमाई को लेकर कयास लगा रहे हैं.

रमेश बाला ने ट्वीट के जरिए बताया कि फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए 29 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. बता दें कि इस साल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग ‘बागी 2’ को मिली थी, जिसने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी. ऐसे में साफ है कि ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर को साल की सबसे बड़ी ओपनिंग बनने से कोई नहीं रोक सकता.

गौरतलब है कि रमेश बाला ने बीते रोज ट्वीट कर उम्मीद जताई थी कि फिल्म पहले दिन 30 करोड़ रुपए (नेट) और पहले वीकेंड पर 100 करोड़ रुपए का कारोबार करेगी. भारतीय फिल्म समीक्षकों ने हॉलीवुड की इस फिल्म की जमकर तारीफ की है.

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म में  रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रूफैलो, स्कारलेट योहानसन, बेनेडिक्ट कम्बरबाक, चैडविक बोसमैन, एलिजाबेथ ओस्लन, डेव बतिस्ता, जो सल्डाना, क्रिस प्रैट और जोश ब्रोलिन जैस दिग्गज अदाकार हैं.

यहां देखें फिल्म का हिंदी ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, थमने को नहीं तैयार 'दृश्यम 3', जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, 'दृश्यम 3' का भी दिखा दम
रणबीर की 'रामायण' से सनी की 'सूर्या' तक, नवंबर में थिएटर में रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख
रणबीर की 'रामायण' से सनी की 'सूर्या' तक, नवंबर में थिएटर में रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का हुआ वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत रेड कार्पेट पर स्टारकास्ट ने बिखेरा जलवा
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर-साई पल्लवी ने लूटी महफिल
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget