एक्सप्लोरर

भारत में 'एवेंजर्स एंडगेम' का क्रेज, रिलीज से पहले ही बिके 10 लाख टिकट

सुपरहीरो से सजी इस फिल्म ने केवल एक दिन में 10 लाख टिकटों के साथ बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. बुकमाइशो से पता चला कि हर सेकेंड में 18 टिकटों की बुकिंग हुई.

'एवेंजर्स एंडगेम' के इस सीरीज के फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. फिल्म की टिकट के लिए इस फिल्म के फैंस खूब लंबी लाइनों में भी लगने से नहीं कतरा रहे. सुपरहीरो से सजी इस फिल्म ने केवल एक दिन में 10 लाख टिकटों के साथ बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. बुकमाइशो से पता चला कि हर सेकेंड में 18 टिकटों की बुकिंग हुई. भारत के सिनेमाघरों में यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 26 अप्रैल को रिलीज होगी.

बुकमाइशो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आशीष सक्सेना ने सोमवार शाम एक बयान जारी कर कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि 'एवेंजेर्स : एंडगेम्स' और अधिक रिकॉर्ड तोड़ दे क्योंकि सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग जारी है."

'एवेंजेर्स : एंडगेम्स' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है, जो 'कैप्टन मार्वल' के बाद रिलीज हो रही है. कैप्टन मार्वल पिछले महीने रिलीज हुई थी. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन और ब्री लार्सन आदि शामिल हैं.

डिजनी इंडिया के स्टूडियो एंटरटेनमेंट हेड बिक्रम दुग्गल ने कहा 'एवेंजेर्स : एंडगेम्स' केवल एक फिल्म नहीं है, यह 22 फिल्में एक दशक की लंबी यात्रा का एक महाकाव्य है जिसे प्रशंसकों ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में हमारे साथ देखा. देश भर में दर्शकों द्वारा दिखाई गई अभूतपूर्व रुचि इस बात का प्रमाण है कि कैसे यह प्रशंसकों के लिए सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और हम इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को ट्वीट किया कि 'एवेंजेर्स: एंडगेम्स' की एडवांस बुकिंग अनसुनी और अभूतपूर्व है. 2018 और 2019 में खुलने वाले कई हिंदी दिग्गजों की तुलना में बहुत बेहतर है. दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में रुचि अधिक रही है.

कार्निवल सिनेमाज के उपाध्यक्ष, राहुल कदबेट ने बताया कि लगभग 2.25 लाख टिकट बेचे गए हैं, जो सप्ताहांत के लिए क्षमता का लगभग 74 प्रतिशत है. हमारे पास 100 से अधिक शहरों में फिल्म के लिए प्रतिदिन 1000 से अधिक शो हैं. अधिकतम टिकट दिल्ली / एनसीआर और मुंबई में बेचे गए.

आईनॉक्स लीजर लिमिटेड के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी राजेन्द्र सिंह जियाला ने कहा, "जैसा कि देश भर में प्रत्याशित है, 'एवेंजर्स एंडगेम्स' के शो लगभग बहुत ही कम समय में बिक रहे हैं. पहले दिन की अग्रिम बिक्री अभूतपूर्व रही है." फिल्म के प्रति दिवानगी दिन-प्रतिदिन दूसरे शहरों में भी बढ़ती जा रही है.

इंफाल स्थित इंजीनियर संजय नोनगामेथ ने आईएएनएस को बताया, "मैं 2008 से इसकी शुरुआत की पहली फिल्म 'आयरन मैन' के साथ इसे देख हा हूं, इसलिए मैं देखना चाहता हूं कि इसकी कहानी कैसे खत्म होती है. मेरी आठ वर्षीय बेटी ग्रेसी भी फिल्म की बहुत बड़ी प्रशंसक है. मणिपुर के हमारे थिएटर बॉलीवुड या हॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं करते हैं, इसलिए हमारे पास गुवाहाटी जाने और वहां 'एवेंजेर्स: एंडगेम्स' देखने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget