एक्सप्लोरर

'भाषा संवाद का विषय है, विवाद का नहीं...', हिंदी-मराठी लैंग्वेज कंट्रोवर्सी पर बोले आशुतोष राणा

Ashutosh Rana On Hindi-Marathi Language Row: दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा है कि कोई भी भाषा विवाद का विषय नहीं होनी चाहिए.

महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कई एक्टर्स भी अपनी राय दे चुके हैं. इस लिस्ट में एक नाम दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा का भी जुड़ गया है. एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' के प्रमोशन में जुटे हैं. इस दौरान ही उन्होंने हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर बात की है. आशुतोष के मुताबिक कोई भी भाषा संवाद का जरिया है और इस पर विवाद नहीं होना चाहिए.

'हीर एक्सप्रेस' के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में आशुतोष राणा ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा- 'मेरा पर्सनल जो मानना है, वो ये है कि भाषा जो होती है, वो संवाद का विषय होती है. भाषा कभी भी विवाद का विषय नहीं होती. तो भारतवर्ष जो है, वो इतना परिपक्व और इतना अदभुत देश है, जहां पर इसने सारी चीजों को अपनाया गया है और ये संवाद में यकीन रखता है. भारत कभी भी विवाद में विश्वास नहीं रखता.'

क्या है हिंदी-मराठी भाषा विवाद?

  • महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी और मराठी के अलावा हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाना अनिवार्य कर दिया था.
  • सरकार ने आदेश में कहा था कि ये संघीय नीति के मुताबिक बच्चों को स्कूल में तीन भाषाएं सिखाई जानी जरूरी हैं.
  • इसके बाद से ही हिंदी और मराठी को लेकर विवाद शुरू हो गया. महाराष्ट्र में बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया.
  • इसके साथ ही त्रिभाषा नीति का रिव्यू करने के लिए एक कमिटी बनाई. हालांकि इसके बाद भी राज्य में भाषा को लेकर विवाद जारी है.

कब रिलीज होगी 'हीर एक्सप्रेस'?

  • आशुतोष राणा की अपकमिंग फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' एक फैमिली एंटरटेनर है. फिल्म का ट्रेलर जारी रिलीज हो गया है.
  • इस फिल्म में एक्ट्रेस दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी लीड रोल में नजर आएंगे.
  • उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी 'हीर एक्सप्रेस' से दिविता जुनेजा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं.
  • इसके अलावा आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी अहम किरदार में होंगे. 'हीर एक्सप्रेस' 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget