एक्सप्लोरर

महिला पैसेंजर ने Ashish Vidyarthi को पहचानने से किया इनकार, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिया मजेदार रिएक्शन

Ashish Vidyarthi Video: बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इस बीच आशीष का फ्लाइट का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला उनको पहचाने से इनकार कर रही है.

Ashish Vidyarthi Flight Video: फिल्म जिद्दी और बिच्छू में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले हिंदी सिनेमा के जाने माने कलाकार आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) को भला कौन नहीं जानता है. अपने दमदार अभियन की बदौलत आशीष विद्यार्थी ने फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है.सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताने वाले आशीष विद्यार्थी ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें फ्लाइट में मौजूद एक महिला पैसेंजर ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया है. 

सामने आया आशीष विद्यार्थी का मजेदार वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी मौजूदा समय में फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया ब्लॉग को लेकर अक्सर आशीष विद्यार्थी का नाम चर्चा का विषय बनता रहता है. हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आशीष विद्यार्थी हवाई जहाज में यात्रा करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक महिला पैसेंजर की नजर आशीष पर पड़ती है और वह उन्हें पहचानने की कोशिश करती है.लेकिन वह लाख कोशिश के बाद भी ये नहीं बता पाती है कि उसने आशीष विद्यार्थी को आखिर कहां देखा है. हालांकि बीच-बीच में आशीष विद्यार्थी उनसे कहते हैं कि आपने मुझे मार्केट में देखा होगा या फिर अपने घर के करीब में देखा होगा. इस तरह से पूरा वीडियो मजेदार बातों से भरा हुआ है. हालांकि बाद में वह पैसेंजर और उनके हसबैंड को ये मालूम हो ही जाता है कि उन्होंने आशीष विद्यार्थी को फिल्मों में देखा है. सोशल मीडिया पर आशीष विद्यार्थी की शानदार वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish Vidyarthi Avid Miner (@ashishvidyarthi1)

आशीष विद्यार्थी ने बताया था अजीब किस्सा

ये पहला मौका नहीं हैं जब आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) को लोग पहचानने में काफी संकोच करते हैं. इससे पहले द कपिल शर्मा शो में आशीष विद्यार्थी ने इस बात का खुलासा किया था कि लोग उन्हें देखकर पहचाने में काफी सोचते हैं. आशीष ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि एक बार तो एक फैन मुझे कोई और एक्टर समझ के ओटोग्राफ लेकर चला गया था.

ये भी पढ़ें- Kantara की कमाई देख फैन ने ऋषभ शेट्टी से पूछा कन्नड़ सिनेमा छोड़ने पर सवाल, डायरेक्टर ने दिया मजेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget