एक्सप्लोरर

'भगवान मेरी जोड़ी बनाना ही भूल गए', आशा पारेख ने क्यों नहीं की थी शादी, बताई बड़ी वजह

आशा पारेख ने जिससे बेइंतहा मोहब्बत की, उससे नहीं की शादी. अपनी ऑटोबायोग्राफी 'आशा पारेख: द हिट गर्ल में' एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के 'हीरो' के बारे में बताया था और ये भी कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की?

Asha Parekh Talks About Not Getting Married: 1978 में एक फिल्म आई 'मैं तुलसी तेरे आंगन की'. 'तुलसी' के किरदार में थीं आशा पारेख. ऐसी औरत जो हीरो की दूसरी पत्नी होती है. सुपर हिट रही. लोगों का भरपूर प्यार भी मिला. बड़ी तादाद में महिलाओं ने अपनी 'तुलसी' को खत लिखे और हरेक को उसका जवाब भी मिला. ज्यादातर ने पूछा कि क्या आप दूसरी औरत बनना पसंद करेंगी? आशा ने जवाब दिया मैं किसी की सौतन नहीं बनूंगी. 2 अक्टूबर को आशा पारेख अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं.

अपनी ऑटोबायोग्राफी आशा पारेख: द हिट गर्ल में बॉलीवुड की शानदार एक्टर की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से हैं. इनमें जीवन की खट्टी मीठी यादें भी हैं. सालों पहले किताब के लॉन्चिंग इवेंट में आशा पारेख ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी जिंदगी के 'हीरो' के बारे में बताया था और ये भी कि उन्होंने शादी आखिर की क्यों नहीं? 60-70 के दशक की हिट गर्ल ने उन पन्नों को पलटा था जो उनके लिए खास थे.

उन्होंने कहा था, "हां, नासिर साहब एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिनसे मैंने प्यार किया. अगर मैं उन लोगों के बारे में नहीं लिखती जो मेरे जीवन में मायने रखते हैं, तो आत्मकथा लिखना बेकार होता."

'जिद्दी' आशा ने उन्हें टूटकर चाहा. 7 फिल्मों में उनके डायरेक्शन में काम भी किया. डेब्यू भी इन्हीं की फिल्म (दिल देके देखो) से किया था. उम्र का बड़ा फासला था लेकिन प्यार बेइंतहा था. इतना कि उनको अपने बच्चों से अलग करने का ख्याल भी दिल से निकाल दिया. उन्होंने इस इंटरव्यू में खुद ही कहा था मैं 'घर तोड़ने वाली' नहीं बनना चाहती थी.

आशा पारेख के हुसैन संग दोस्ती के किस्से उस जमाने में इंडस्ट्री में खूब मशहूर थे लेकिन उन्होंने कभी इसके बारे में बात नहीं की. चुप्पी तोड़ी तो सालों बाद अपनी जीवनी में.

आशा पारेख ने कहा- भगवान मेरी जोड़ी बनाना भूल गए

आशा ने अपने इसी इंटरव्यू में कहा था, शादियां ऊपर से तय होती हैं और शायद इस मामले में भगवान मेरी जोड़ी बनाना ही भूल गए. मेरी शादी का संयोग ही नहीं था, इसलिए मेरी शादी नहीं हुई. हालांकि मेरी मां चाहती थी कि मेरी शादी किसी तरह हो जाए.

शादी के लिए प्रपोजल आए थे, लेकिन कुछ जमा नहीं. मम्मी को किसी ने कहा था कि इसकी शादी मत करना. फिर भी उन्होंने बहुत कोशिश की, लेकिन वाकई में ऐसा ही हुआ. किसी ने भविष्यवाणी की थी कि शादी करेगी तो वो टिकेगी नहीं. मम्मी भी विश्वास नहीं करती थीं, इसलिए कहती थीं कि ऐसा नहीं हो सकता है. उन्होंने काफी कोशिश की थी कि मेरी शादी हो जाए, लेकिन नहीं हुई.

2017 के इस इवेंट में आशा पारेख ने कहा था, मेरा मानना था कि शादी होने से ज्यादा जरूरी है अच्छी शादी होना. सिर्फ शादी का टैग लगाने के लिए मैं शादी नहीं करना चाहती थी.

सलमान के परिवार की करीबी हैं आशा पारेख

आशा पारेख हिंदू पिता और मुस्लिम मां की इकलौती संतान आशा पारेख खुद को अकेला नहीं मानतीं. पिछले कुछ वर्षों से वो अपनी 'गर्ल्स गैंग' के साथ देश विदेश की सैर पर निकल जाती हैं. इनके दोस्तों में हेलन, वहिदा रहमान सरीखी वेटरन स्टार्स हैं. हेलन के कारण सलमान खान के परिवार से खास रिश्ता है आशा पारेख का.

दबंग खान मानते हैं कि आशा जी अपने दोस्तों की हर संभव मदद करने को तैयार रहती हैं, सही मायने में वो सच्ची दोस्त हैं. कहते हैं कि फिल्म स्टार्स आएंगे जाएंगे लेकिन आशा पारेख दिलों में यूं ही बसी रहेंगी.

यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 5 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 5 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget