एक्सप्लोरर

अरशद वारसी ने डायरेक्टर पर लगाया इल्जाम, बताया क्यों नहीं थे Jolly LLB 2 का हिस्सा

Jolly LLB 3: जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर लॉन्च पर हर कोई अरशद वारसी से पूछ रहा था कि वो इस फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट में क्यों नजर नहीं आए थे. उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया.

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर ही इसका बज बन गया है. अब फैंस जॉली एलएलबी 3 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. ये इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. पहले पार्ट में अरशद वारसी और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे. अब तीसरे पार्ट में दोनों साथ में आए हैं. हर कोई अरशद से सवाल पूछ रहा है कि वो दूसरे पार्ट में क्यों शामिल नहीं हुए थे. इसकी वजह अरशद ने बता दी है और इल्जाम डायरेक्टर पर लगाया है.

बुधवार को जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने अरशद से पूछा कि उन्हें पहले पार्ट के बाद क्यों निकाल दिया गया था.

अरशद ने डायरेक्टर पर लगाया इल्जाम
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय से फिल्म में उनके क्रिएटिव योगदान के बारे में पूछा. जिसके बाद उन्होंने कहा- 'डायरेक्टर स्क्रिप्ट का सख्ती से पालन करवाते हैं और किसी को इससे हटने की इजाजत नहीं है. ये व्यक्ति लिखित शब्दों के प्रति बहुत सख्त है. ये सुनिश्चित करता है कि हम वही बोलें जो उसने लिखा है. अगर आप इससे आगे बढ़ते हैं तो आपको नौकरी से निकाला जा सकता है.' इस पर अरशद ने तुरंत कहा- 'मैंने पहली फिल्म में बोला तो मुझे निकाल दिया.' अरशद के इस कमेंट के बाद हर कोई हंसने लगा.

जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसकी पहली फिल्म 2013 में आई थी. फिल्म में कानूनी व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर बात की गई थी. उसके बाद 2017 में फिल्म का दूसरा पार्ट आया था. जिसमें अक्षय कुमार नजर आए थे. अब जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आएंगे. ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: 'बागी 4' की बुधवार को भी घटी कमाई लेकिन 40 करोड़ के हुई पार, क्या अब वसूल पाएगी बजट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लुक्खे' में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर, सीरीज को बैन करने की मांग
'लुक्खे' में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर
'तुम पर गर्व है...', कान्स को लेकर ट्रोल हो रही आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, टीवी एक्टर्स ने भी किया सपोर्ट
'तुम पर गर्व है...', कान्स को लेकर ट्रोल हो रही आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, टीवी एक्टर्स ने भी किया सपोर्ट
Dhurandhar 2 OTT Release Date: 4 जून को ओटीटी पर आ रही है ‘धुरंधर 2’, JioHotstar ने कंफर्म कर दी रिलीज डेट
4 जून को ओटीटी पर आ रही है ‘धुरंधर 2’, JioHotstar ने कंफर्म कर दी रिलीज डेट
90s से अब तक, नहीं टूटा माधुरी दीक्षित के इन गानों का क्रेज, आज भी करते हैं फैंस के दिलों पर राज
90s से अब तक, नहीं टूटा माधुरी दीक्षित के इन गानों का क्रेज, आज भी करते हैं फैंस के दिलों पर राज

वीडियोज

Ranbir Kapoor ने Ramayana में श्री राम का किरदार निभाने से पहले खरीदी Ayodhya में Property
UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका
शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
आ गया हार्दिक पांड्या की वापसी पर ताजा अपडेट? साथी खिलाड़ी ने बता दी तारीख; यहां जानें
आ गया हार्दिक पांड्या की वापसी पर ताजा अपडेट? साथी खिलाड़ी ने बता दी तारीख; यहां जानें
Karuppu First Review: आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- 'प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म
NEET Paper Leak: फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
US-Iran Tension: ईरान पर ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी! चीन से लौटेते हुए बोले- 'विनाश का सामना करे ईरान, 5 मिनट में...'
ईरान पर ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी! चीन से लौटेते हुए बोले- 'विनाश का सामना करे ईरान, 5 मिनट में...'
Brave Woman Viral Video: नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
Cancer Shot India: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
Embed widget