एक्सप्लोरर

Drugs Case: ड्रग्स केस में गर्लफ्रेंड के भाई की गिरफ्तारी के बाद Arjun Rampal ने जारी किया स्टेटमेंट, बोले- इससे मेरा कुछ लेना देना नहीं

Drugs Case: एनसीबी की टीम ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई आगिसिल्स डेमेट्रियड्स को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है. इस मामले में अर्जुन रामपाल ने एक स्टेमनेन्ट जारी किया है.

Drugs Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई आगिसिल्स डेमेट्रियड्स को गोवा में उसके पास से ड्रग्स बरामद करने के बाद बीते दिन गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चरस भी बरामद किया गया है. इस मामले में अर्जुन रामपाल ने अपनी ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया है और मीडिया से अपील की है कि मामले में उनका नाम ना शामिल किया जाए. 

अर्जुन रामपाल ने अपने बयान में कहा, 'प्यारे दोस्तों, फॉलोअर्स और पब्लिक, जितना हैरान आप इस खबर को सुनकर हैं, उतना ही मैं भी हूं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर न्यूज में मेरा नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है, जबकि मेरा इससे कोई संबंध नहीं है. जहां तक ​​मेरे परिवार और मेरा संबंध है, मेरा परिवार और मैं कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं. अगर किसी इंसिडेंट में मेरे पार्टनर के रिश्तेदार का नाम आ जाता है तो उसमें मेरा नाम कैसे? मैं कहना चाहता हूं कि उनके साथ हमारा और कोई कनेक्शन नहीं है, बस इसके कि वे मेरी गर्लफ्रेंड के भाई हैं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं मीडिया से अपील करता हूं कि मेरा नाम लेकर इस मामले में हेडलाइन ना बनाए क्योंकि इससे मेरे और मेरे परिवार को दिक्कत होती है. हमें अपने लीगल सिस्टम पर भरोसा है. जो कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा उसे सजा जरुर मिलनी चाहिए. मुझे सिस्टम पर पूरा विश्वास है. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा और मेरी पार्टनर का नाम ऐसी चीज में ना घसीटें जिससे हमारा कोई लिंक ना हो.

एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर भी की थी छापेमारी 

इससे पहले एनसीबी की मुंबई यूनिट ने एक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर भी छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने उनके घर से कुछ दवाइयां जप्त की थी. एनसीबी ने हाल ही में चार्जशीट फाइल की थी, जिसमें एनसीबी अर्जुन रामपाल को अब भी सस्पेक्ट मानती है. 

ये भी पढ़ें :-

‘मर्द की बॉडी’ कहने वाले ट्रोल्स को Taapsee Pannu ने दिया करारा जवाब, कहा – आप सभी का दिल से शुक्रिया 

Kota Factory 2 Review: स्क्रिप्ट और ऐक्टर्स के परफॉर्मेंस से बांधती है वेब सीरीज, जितेंद्र कुमार जीतते हैं दिल 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget