एक्सप्लोरर

मां की देथ एनिवर्सरी पर Arjun Kapoor ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'आज भी इस दिन से नफरत है'

Arjun Kapoor Emotional Post: 12 साल पहले 25 मार्च की ही एक्टर की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और वो अकेले हो गए थे. एक्टर ने मां को याद कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. 

Arjun Kapoor Emotional Post: एक तरफ देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. हर तरफ खुशी का माहौल है. आम लोगों से लेकर सेलेब्स भी इस दिन पर रंगों में रंगें हुए हैं. लेकिन ये दिन सब के लिए एक जैसा नहीं है. होली के जश्न के बीच अर्जुन कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की आज डेथ एनिवर्सरी है.

12 साल पहले 25 मार्च की ही एक्टर की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और वो अकेले हो गए थे. अर्जुन अपनी मां से बेहद करीब थे. इसलिए वो इस दिन से नफरत करते हैं. एक्टर ने मां को याद कर एक पोस्ट शेयर किया है. 

अर्जुन ने शेयर की मां संग थ्रोबैक तस्वीर
अर्जुन कपूर ने अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में उनके साथ उनकी बहन अनशुला भी नजर आ रही हैं. फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- कहते हैं कि समय गुजर जाता है, नहीं ऐसा नहीं होता. 12 साल हो गए हैं और अब भी मुझे इस दिन से नफरत है. मुझे इस एहसास से नफरत है, मुझे इस बात से नफरत है कि मां के साथ मेरी तस्वीरें खत्म होती जा रही हैं...मुझे अब मॉम या मां शब्द ना कह पाने से नफरत है, मुझे अपने फोन पर मां को फ्लैश में ना देखना पसंद नहीं है. 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन ने इस नोट में आगे लिखा है कि- मुझे नफरत है कि आपको दूर कर दिया गया, मेरे पास अच्छा होने का दिखावा करने, आगे बढ़ने, कोशिश करने और जिंदगी बनाने की कोशिश करने के अलावा कोई ऑप्शन नही हैं. लेकिन ये आपके बिना हमेशा अधूरा रहेगा. मैं आपके बिना हमेशा टूट जाऊंगा. मुझे आपकी याद आती है कि काश आप कभी नहीं जातीं. चीजें अलग होगी, मैं अलग होता, शायद मैं बहुत ज्यादा मुस्कुराता...आप जहां भी हैं हंसते रहिए मां,क्योंकि आपके बिना मेरे लिए मुस्कुराना या यहां तक की जीना हमेशा मुश्किल होता है. 

परिणीति ने दिया अर्जून को सहारा
अर्जुन की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट कर उन्हें सहारा दिया है. एक्ट्रेस ने कमेंट कर लिखा- आई लव यू बाबा, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. बता दें कि परिणीति ने अर्जुन कपूर संग फिल्म इश्कजादे में काम किया था. 

यह भी पढ़ें: Holi 2024 Celebration: शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रनौत तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाई होली, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget