एक्सप्लोरर

तनुश्री-नाना विवाद पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

परिणीति का मानना है कि अगर ये सभी पीड़ित महिलाएं इस वक्त बात नहीं करेंगी, तो उनकी आवाजें हमेशा के लिए दबा दी जायेंगी.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाये गये बदसलूकी और यौन शोषण की कोशिशों के इल्जामों से मचा बवाल अभी थमा नहीं है. तनुश्री के इन आरोपों के बाद सितारों द्वारा अपनी-अपनी राय रखने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में अब परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का नाम भी जुड़ गया है.

हाल ही में इस मसले पर ट्वीट करने वाली परिणीति चोपड़ा से 'नमस्ते इंग्लैंड' के एक गाने के प्रमोशन के दौरान इस मामले पर सवाल पूछा गया. परिणीति ने कहा, "अगर बॉलीवुड में किसी भी महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ है, तो मैं चाहूंगी कि ऐसी हर महिला को आगे आना चाहिए और अपनी बात को सभी के सामने रखना चाहिए.

VIDEO: 2008 का फुटेज जब तनुश्री दत्ता की गाड़ी पर हुआ था हमला, पापा के साथ गाड़ी में थी अभिनेत्री

परिणीति का मानना है, "अगर ये सभी पीड़ित महिलाएं इस वक्त बात नहीं करेंगी, तो उनकी आवाजें हमेशा के लिए दबा दी जायेंगी."

परिणीति ने‌ कहा, "मेरे साथ कभी भी ऐसा नहीं हुआ है और कभी हुआ भी होता, तो मैं कभी भी चुप नहीं बैठती. इसीलिए मुझे लगता है कि चुप हो जाना कभी भी किसी भी मसले का हल नहीं हो सकता है."

परिणीति ने ये भी कहा, "मैं वहां नहीं थी, तो मुझे नहीं पता कि दरअसल वहां क्या कुछ हुआ. ऐसे में मैं किसी का कोई पक्ष नहीं ले रही हूं. लेकिन अगर ऐसा किसी के साथ हुआ है, तो किसी महिला के साथ इससे बुरा नहीं हो सकता है. अगर मैं इस इंडस्ट्री में, इस देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती हूं, तो मेरे लिए यहां जीना, यहां काम करना कैसे मुमकिन हो सकता है?"

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, बोलीं- राजा बेटा को 'ना' का मतलब समझाना चाहिए

अर्जुन कपूर ने भी परिणीति का समर्थन करते हुए कहा, 'ये मौका आत्म अवलोकन का है. हमें सुनना पड़ेगा, हमें समझना पड़ेगा. एक इंसान होने के नाते और एक पुरुष होने के नाते हमें औरतों को समानता का अधिकार देना होगा. हमें उन्हें काम करने के लिए एक सुरक्षित माहौल देना होगा."

अर्जुन ने कहा कि ऐसा सिर्फ बॉलीवुड में नहीं, बल्कि हर जगह होता है. अर्जुन ने कहा कि उंगली सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री पर नहीं बल्कि हम सबपर उंगली उठायी गयी है. अर्जुन ने कहा कि तनुश्री ने अपनी बात कही है, तो उसे जज करने से पहले, उसपर उंगली उठाने से पहले, उसपर डिबेट करने से पहले, उसपर शोर मचाने से पहले, ये सोचने से पहले कि ये एक मूवमेंट बनेगा या नहीं; उसकी बात को गौर से सुना जाना बेहद जरूरी है.

VIDEO: राखी सावंत ने दिया बड़ा बयान, कहा- ड्रग्स लेती हैं तनुश्री दत्ता, धक्के मारकर निकाला था बाहर

अर्जुन ने कहा, "हमें सुनना, समझना, ध्यान देना पड़ेगा कि अगर ऐसी कहानियां हमारे आसपास मौजूद हैं, तो हमें ये सुनिश्चित करना पड़ेगा कि महिलाएं अपनी बात कहते समय बिल्कुल सुरक्षित महसूस करें."

VIDEO : तनुश्री दत्ता के विरोध में उतरी ये एक्ट्रेस, कहा- मरते दम तक दूंगी नाना का साथ

अर्जुन ने भी कहा कि ये हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम आगे से ऐसी घटनाएं होने न दें, वर्ना ये हम सबकी नाकामी मानी जायेगी और इसके लिए हम सब जिम्मेदार होंगे.

परिणीति और अर्जुन द्वारा अपनी बात रखे जाने के बाद 'नमस्ते इंग्लैड' के निर्देशक विपुल शाह ने भी अपनी राय रखते हुए कहा, "पुलिस को इस मामले की जल्द से जल्द तहकीकात करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि गुनहगार कौन है. और एक बार ये तय हो जाये कि दोषी कौन है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की फिल्म पर इमरान हाशमी की मूवी ने बढ़ाई बढ़त, एडवांस बुकिंग में 121% से चल रही आगे
'बंटवारा 1947' पर 'आवारापन 2'ने बढ़ाई बढ़त, एडवांस बुकिंग में 121% से चल रही आगे
Awarapan 2 Box Office Day 1: सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर!
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर
'मैंने कुछ गलत नहीं किया...', वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget