एक्सप्लोरर
उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां मनाने पहुंचे विराट और अनुष्का

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहे हैं.
आपको बता दें कि जनवरी में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज होनी है. लेकिन इससे पहले क्रिसमस सेलिब्रेट करने इंग्लैंड क्रिकेट टीम स्वदेश वापस लौट गई है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैं. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी क्रिसमस के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ छुट्टियां मनाने उत्तराखंड पहुंचे. विराट ने ट्वीट कर अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी.
आपको बता दें विराट कोहली उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसेडर भी हैं. कोहली के उत्तराखंड पहूंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर दोनों का स्वागत किया. मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विराट और अनुष्का का स्वागत करते हुए लिखा, "उत्तराखंड में आपका स्वागत है अनुष्का शर्मा, विराट कोहली. आशा करता हूं कि उत्तराखंड की आपकी यह यात्रा यादगार रहेगी..." Welcome to #Uttarakhand @AnushkaSharma @imVkohli Hope you have memorable moments throughout your visit #VisitUttarakhand #UttarakhandTourism
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 24, 2016
उत्तराखंड के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर विराट के फैंस ने उन्हें स्पॉट कर लिया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की. और पढ़ें
Source: IOCL
























