एक्सप्लोरर

Anurag Kashyap Controversy: विवादित बयान देकर मुसीबत में फंसे अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने दर्ज कराई शिकायत

Anurag Kashyap Controversy: ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शिकायत दर्ज कराई है.

Anurag Kashyap Controversy: एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने ब्राह्मणों पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ सोमवार को मुंबई के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

वशिष्ठ ने शिकायत में कश्यप के बयानों की कड़ी निंदा की और उन्हें अपमानजनक बताया. उन्होंने उनके शब्दों के चयन पर सवाल उठाया और ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक रवैये के लिए फिल्म निर्माता की कड़ी आलोचना की. शिकायत में एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि अगर अन्य समुदायों के लिए ऐसी टिप्पणियां की जातीं, तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाता.

क्या कहा है गहना ने?

गहना ने कहा, “अनुराग कश्यप ने जो बयान दिया है, वह बहुत बेकार है. ब्राह्मणों को अनुराग ने क्या... समझ रखा है? फिल्मों के लिए आप कोई भी बयान दे देंगे? ब्राह्मण पर आप कुछ भी बोल देंगे? इस तरह का बयान किसी और धर्म के लिए दिया होता, तो अब तक फतवे जारी हो गए होते.”

कश्यप के खिलाफ थाना आनंद विहार जिला शाहदरा, दिल्ली में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत सचिन शर्मा नामक एक युवक ने दर्ज कराई है.

शिकायत पत्र में युवक ने लिखा, "अनुराग कश्यप के सोशल मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण समाज के प्रति किए गए अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं. ब्राह्मण समाज ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा, धर्म को दिशा देने का कार्य किया है. इस प्रकार के बयान न केवल समाज की भावना को आहत करते हैं, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द्र को खंडित करने का प्रयास है. निवेदन है कि अनुराग कश्यप पर उनके बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की जाए."

अनुराग कश्यप की हो रही आलोचना

ब्राह्मण रक्षा मंच के साथ ही फिल्मी जगत के कई सितारे उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. कश्यप के बयान से नाराज एक्ट्रेस पायल घोष ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह बॉलीवुड से दूर रहें, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है.

अनुराग कश्यप के बयान पर सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है. ब्राह्मण रक्षा मंच ने रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म 'फुले' पर सरकार से रोक लगाने की मांग की. उन्होंने फिल्म के जरिए ब्राह्मणों को अपमानित करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, "अनुराग कश्यप के विवादित बयान के बाद से ब्राह्मण समाज गुस्से में है और वह उनकी फिल्म 'फुले' का बॉयकॉट करेगा. हम चुप नहीं बैठेंगे और हमारा विरोध जारी रहेगा. अनुराग कश्यप को सबक सिखाने का काम करेंगे."

यह विवाद शुक्रवार को तब शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा और लोगों ने उनकी आलोचना की.

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज
डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाए सलमान खान, वरुण धवन ने पिता पर लुटाया प्यार, देखें फोटोज
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget