एक्सप्लोरर

'तुम बिन' के 24 साल पूरे होने पर अनुभव सिन्हा का इमोशनल पोस्ट, बोले- 'हिट और फ्लॉप के बारे में पता नहीं था'

Anubhav Sinha Tum Bin Turns 24: बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने हाल ही में फिल्म तुम बिन के 24 साल पूरे हो जाने पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

Anubhav Sinha Tum Bin Turns 24: फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा की रोमांटिक फिल्म 'तुम बिन' को रिलीज हुए 24 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया.

अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा मैसेज लिखा. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 'तुम बिन' फिल्म बनाना शुरू किया था, तो उनके पास कोई बड़ा प्लान नहीं था, बस एक इमोशन से भरी कहानी थी, जिसे वह दुनिया तक पहुंचाना चाहते थे.


तुम बिन' के 24 साल पूरे होने पर अनुभव सिन्हा का इमोशनल पोस्ट, बोले- 'हिट और फ्लॉप के बारे में पता नहीं था

पूरी टीम ने जुनून से रची कहानी

अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज 'तुम बिन' को 24 साल हो गए हैं. मुझे तब यह नहीं पता था कि हिट और फ्लॉप क्या होता है. मेरे पास सिर्फ एक कहानी थी और एक प्रोड्यूसर. बाकी सब धीरे-धीरे होता गया. हमारी टीम एक छोटी सी सेना की तरह थी. हर कोई हर काम कर रहा था. खाना मिला या नींद आई, इससे फर्क नहीं पड़ता था. सभी फिल्म बनाने में लगे थे. फिल्में ऐसे ही बनती थीं और उन्हें ऐसे ही बनना चाहिए. खुला दिल, खुला आसमान- उड़ो. उड़ने के लिए कोई नियम नहीं होते."

उन्होंने बताया कि किसी फिल्म की सफलता इस बात से नहीं तय होती कि बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई हुई, बल्कि इस बात से होती है कि लोग उसे कितने सालों तक याद रखते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anubhav Sinha (@anubhavsinhaa)

फिल्में वक्त के साथ अपना सफर तय करती हैं 

अनुभव सिन्हा ने आगे लिखा, "कोई फिल्म शुक्रवार को सफल या असफल नहीं होती. फिल्म का सफर वक्त के साथ चलता है. उसे कितने सालों तक लोग याद रखते हैं, यही कला का असली सफर है. यह 20 मिनट की मेकिंग वीडियो है. अगर आपके पास समय हो, तो जरूर देखिए. इसे इसलिए मत देखना कि फिल्म कैसे बनी, बल्कि इसलिए देखना कि उस वक्त हम सबके दिल में जीतने या हारने का कोई डर नहीं था."

अनुभव सिन्हा ने अपनी पोस्ट के आखिर में प्रोड्यूसर भूषण कुमार का शुक्रिया अदा किया.

उन्होंने लिखा, ''भूषण कुमार जी का धन्यवाद और उस दौर का भी जब प्रोड्यूसर पूरे भरोसे से फिल्में बनाते थे. ऐसे लोग अब कहां चले गए? वे सभी निर्माता जिन्होंने नब्बे के दशक में फिल्में बनाईं और अब नहीं बना रहे हैं, उन्हें वापस आना चाहिए. प्रोड्यूसर्स को फिर से फिल्में बनानी चाहिए. धन्यवाद भूषण जी और उन सभी प्रोड्यूसर्स को जो अपने डायरेक्टर्स पर विश्वास करते हैं. दर्शक आज भी वैसे ही हैं.''

तुम बिन आज भी दिलों में जिंदा है

'तुम बिन' फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. इस फिल्म को 13 जुलाई 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget