एक्सप्लोरर

'अनारकली ऑफ आरा' के लीक सीन्स के संबंध में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली : स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' के निर्माताओं प्रिया और संदीप कपूर ने फिल्म के कुछ सीन्स के लीक होने के मद्देनजर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने फिल्म की यूनिट के एक सदस्य पर संदेह जताया है. शिकायत यहां मालवीय नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत की प्रति के अनुसार, "हमें संदेह है कि फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. ये सीन पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं. यह आपराधिक काम है और इसका मकसद फिल्म को नुकसान पहुंचाना है जिससे निर्माताओं ने फिल्म निर्माण में जो छह करोड़ रुपये लगाए हैं वह डूब जाए और उन्हें नुकसान उठाना पड़े." फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' की कहानी बिहार के आरा की द्विअर्थी गीत गाने वाली गायिका के इर्द-गिर्द घूमती है. संदीप ने बताया, "मैं पक्के तौर पर किसी शख्स पर संदेह व्यक्त नहीं कर सकता, इसलिए मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन शायद फिल्म की टीम से जुड़ा कोई वरिष्ठ सदस्य है जिसने इस काम को अंजाम दिया है..वह कोई कलाकार हो सकता है या फिल्म का निर्देशक हो सकता है." संदीप ने बताया कि लीक हुए तीन सीन्स में से सिर्फ एक सीन को सेंसर बोर्ड ने हटाने के लिए कहा था. निर्माता कहते हैं कि बुधवार सुबह कई लोगों ने उन्हें फोन कर फिल्म के दृश्य लीक होने के संबंध में जानकारी दी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गए. अविनाश दास निर्देशित फिल्म का ट्रेलर पिछले सप्ताह ही जारी हुआ था. संदीप ने कहा कि पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है और उन्होंने यूट्यूब से भी सीन्स को हटाने का आग्रह किया है, जिसे वे जल्द ही हटा लेंगे. कुछ सोशल साइट पहले ही उन सीन्स को हटा चुके हैं. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार है. फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

यहां देखें ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद
असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget