एक्सप्लोरर

बॉलीवुड से बेहतर है साउथ सिनेमा? इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Amitabh Bachchan on Bollywood vs South Cinema: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड वर्सेस साउथ सिनेमा डिबेट पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया दोनों में क्या अंतर है और कौन सी ज्यादा पॉपुलर है.

Amitabh Bachchan Talks on South Cinema vs Bollywood: आमतौर पर लोग बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों पर बहस करते हैं. कोई बॉलीवुड की फिल्मों को अच्छा बताता है तो कोई साउथ की फिल्मों को उससे बेहतर बताता है. असल में दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री अपनी-अपनी जगह ठीक हैं लेकिन दोनों ही इंडस्ट्री के जो फैंस हैं उनमें कई बार इस मुद्दे पर बहस होती रहती है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इस बहस पर कुछ बातें कहीं जिसके बारे में आपको जानना चाहिए. बिग बी ने खुलकर कहा कि रीजनल सिनेमा अच्छा काम कर रही है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारा बॉलीवुड किसी से कम है.

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन पुणे में सिम्बायोसिस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए. यहां उन्हें सम्मान भी दिया गया और खुलकर अपनी बात कहने का पूरा मौका भी मिला. जिसमें उन्होंने दिल खोलकर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा पर होने वाली बहस को लेकर अपना पक्ष रखा है. चलिए आपको बताते हैं कि बिग बी ने इन दोनों फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अपनी क्या राय रखी है?

बॉलीवुड वर्सेस साउथ सिनेमा पर खुलकर बोले बिग बी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, पुणे में हुए सिम्बायोसिस फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन पिछले दिनों पहुंचे. इसमें उन्होंने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को लेकर कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री को कई बार आलोचनाओं और कई आरोपों का सामना करना ही पड़ता है जिसका जिम्मेदार देश की नैतिकता और लोगों का नजरिया है. फिल्मों की कहानियां उन अनुभव पर बनती हैं जिन्हें हमने नेचर, दुनिया और हर रोज की जिंदगी में देखा हो.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

बिग बी ने आगे कहा, 'साउथ की रीजनल फिल्में बेशक अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन ये कहना गलत होगा कि वो हिंदी फिल्मों से बेहतर है. मैं पिछले दिनों जिन साउथ फिल्म मेकर्स से मिला उन्होंने बताया कि वो अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों को देखकर अपनी फिल्में बनाते हैं, बस वो ड्रेसिंग और धार्मिक चीजों को जोड़ देते हैं जिससे दर्शक फिल्म से कनेक्ट कर सकें.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

बिग बी ने कहा, 'हमारी फिल्म दीवार, शक्ति और शोले जैसी फिल्मों का मलयालम और तमिल वर्जन बनाया गया है, बाकी फिल्मों पर भी काम चल रहा है. साउथ की फिल्में भी अच्छा कर रही हैं और बॉलीवुड फिल्में भी अच्छा कर रही हैं. कभी-कभी उनकी फिल्में भी खराब बनती है और फ्लॉप होती है तो कभी कभी हमारी भी फ्लॉप होती है. किसी एक क्षेत्र पर उंगली उठाना गलत है, सभी अच्छा काम मेहनत से कर रहे हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

जानकारी के लिए बता दें, अमिताभ बच्चन पिछले साल फिल्म गणपत में नजर आए थे जिनमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन लीड रोल में थे. बिग बी की आने वाली फिल्म कल्की 2898 एडी है जो इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभस और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Watch: जब स्टेज पर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas...तो खुशी से झूमीं Taapsee Pannu, बोलीं - 'जीजू स्टेज पर हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खेल खत्म हो गया', अमिताभ बच्चन ने कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस को बिग बी की तबीयत को लेकर हुई चिंता
'खेल खत्म हो गया', अमिताभ बच्चन ने कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस को बिग बी की तबीयत को लेकर हुई चिंता
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
'विरोध से कुछ नहीं होगा...' CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर सामने आए बॉलीवुड के दो दिग्गज चेहरे
Avengers: Doomsday के एडवांस टिकट्स घंटों में हुए सोल्ड आउट, दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान
Avengers: Doomsday के एडवांस टिकट्स घंटों में सोल्ड आउट, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget