अमिताभ ने रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म ‘हिचकी’ के ट्रेलर को सराहा
महानायक अमिताभ बच्चने ने रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'हिचकी' की खूब तारीफ की है.

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा है कि यह फिल्म ऐसी पीढ़ी की कहानी है, जो अलग तरीके के सोचती है.
ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, "अलग तरह का काम करने वाली इस पीढ़ी के रचनात्मक एजेंडे का एक लिंक, अलग तरह का काम, अलग तरह की उपलब्धि. एक ऐसी पीढ़ी से, जो अलग सोचती है! मेरी शुभकामनाएं."
T 2751 - https://t.co/btqu7eyMnc .. a link to the creative agenda of this generation .. of doing different, working different, achieving different .. from a generation that thinks different ! My wishes as ever @sidpmalhotra pic.twitter.com/x1LPQut2Vq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 24, 2017
बता दें कि अमिताभ और रानी 'कभी खुशी कभी गम', 'वीर जारा', 'ब्लैक', 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'बाबुल' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
'हिचकी' 23 फरवरी, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में हर्ष मायर और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता मनीश शर्मा हैं.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...






















