एक्सप्लोरर

Covid-19 से संक्रमित अमिताभ बच्चन को सांस लेने में हो रही है दिक्कत, हालात स्थिर

अस्पताल के मुताबिक अमिताभ की हालत स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. डॉक्टर्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है. हालांकि उनकी तकलीफ इतनी ज्यादा गंभीर नहीं है.

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती में किया गया है. अस्पताल के मुताबिक अमिताभ की हालत स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. डॉक्टर्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है. हालांकि उनकी तकलीफ इतनी ज्यादा गंभीर नहीं है. न ही अभी तक उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ी है. लेकिन उम्र और पिछली बीमारियों के मद्देनजर उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है.

आपको यहां बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी अस्पताल में भर्ती है. उनमें भी कोरोना के बेहद हल्के लक्ष्ण दिखाई दे रहे हैं. हालांकि उनकी सेहत से जुड़ी ज्यादा जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं.

अमिताभ और अभिषेक दोनों ने ही ट्वीट के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. पहले पिता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, ''मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. हॉस्पिटल शिफ्ट हो गया हूं. मेरे परिवार और स्टाफ का टेस्ट हो गया है. अभी रिजल्ट आना बाकी है. जितने भी लोग पिछले 10 दिनों में मुझसे मिले हैं वे अपना टेस्ट करवा लें.''

वहीं बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर कहा, "आज मैं और मेरे पिता दोनों ही कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए. हम दोनों को ही बेहद हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. हमने तमाम अथॉरिटी को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टाफ की जांच की गई है. सभी से संयम बरतने की और परेशान नहीं होने की अपील करता हूं. शुक्रिया."

बच्चन परिवार में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा बाकी सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई है. अमिताभ और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार में जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक-ऐश्वर्या की आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगिटिव आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget