एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के इस को-स्टार का खुलासा, 16 साल की उम्र में आते थे खुदकुशी के ख्याल

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके एक्टर अमित साध ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें भी कई बार आत्महत्या के ख्याल आए हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री के नामी चेहरे आगे आए हैं और उन्होंने अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की है. अब सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके एक्टर अमित साध ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें भी कई बार आत्महत्या के ख्याल आए हैं.

अमित साध ने बताया कि 16 साल की उम्र में उन्हें भी आत्हत्या के ख्याल आते थे लेकिन किसी तरह उन्होंने खुद को इस अंधेरे में जाने से रोक लिया. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने बताया, ''मुझे लगता है कि इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए. ये आपकी ताकत का ही एक नमूना है जब आप ये स्वीकारते हैं कि आप गलत थे या आप कमजोर हैं या फिर आप फेल हुए हैं. बात बस इतनी है कि आप खुशकिस्मत हैं कि आपके आसपास ऐसे लोग और माहौल है कि जब आप उन्हें बताते हैं कि आप फेल हो रहे हैं तो वो आपका साथ देते हैं''.

View this post on Instagram
 

This post is from my sons ... #happyfathersday

A post shared by AMIT SADH (@theamitsadh) on

अमित साध ने कहा कि हमें अपने आसपास ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है जिसमें कोई भी अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर सके. उन्होंने कहा, ''समाज में इस समय इसी बदलाव की जरूरत है. समाज ही नहीं हमें खुद को भी बदलना होगा, ताकि इस प्रकार की स्थिति से निकला जा सके. हमें किसी को जज करने की जगह उनकी मदद करनी चाहिए और उन्हें जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करना चाहिए.''

एक कलाकार के तौर पर अन्य दबाव के बारे में उन्होंने कहा, "यदि कोई मेरे अभिनय की आलोचना करे और मेरी फिल्म देखने के बाद कहे कि 'अमित तुमने टिकट के मेरे 300 रुपये बर्बाद कर दिए' तो यह बात मुझे प्रभावित करेगी. लेकिन यिद कोई कहा कि 'मुझे तुम्हारी टी-शर्ट पसंद नहीं है' तो मैं कहूंगा कि 'कुछ और देखो.' यह मेरे लिए मायने नहीं रखता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Box Office Collection: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget