एक्सप्लोरर

जब दिलजीत दोसांझ को कार पार्किंग में उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर, क्यों लिया था यह फैसला?

Diljit Dosanjh Land Chopper At Car Parking: अमर सिंह चमकीला अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एकबार अपना हेलीकॉप्टर कार पार्किंग में उतार दिया था. उनकी मैनेजर ने बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया.

Diljit Dosanjh Land Chopper At Car Parking: अमर सिंह चमकीला स्टार दिलजीत दोसांझ अपने नित नए रिकॉर्ड्स के लिए जाने जाते हैं. पिछले महीने भी अभिनेता/गायक ने इतिहास रचते हुए कोचेला में परफॉर्मेंस दी. इस दौरान वह मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल में मंच की शोभा बढ़ाने वाले पहले सिंगर बन गए. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत दोसांझ की मैनेजर सोनाली सिंह ने कोचेला में उनकी परफॉर्मेंस और भारतीय समुदाय में उसके इफेक्ट के बारे में बात की है. 

दिलजीत की हर परफॉर्मेंस है दमदार
यूट्यूब चैनल चाय विद दी पर बातचीत के दौरान सोनाली ने कहा, ‘उस वक्त सिर्फ दिलजीत कोचेला में नहीं थे. और ऐसा भी नहीं था कि दिलजीत वहां परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय सिंगर थे. उस वक्त तो ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरी कम्युनिटी ही कोचेला पहुंच गई हो. वह हमारे लिए गर्व का पल था. जब-जब वह मंच पर जाते हैं तो मैं रोने लग जाती हूं और ऐसा उनकी हर परफॉर्मेंस के दौरान होता है. जब भी वह मंच पर होते हैं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Diljit Dosanjh (@teamdiljitglobal)

तनाव से निपटने में माहिर हैं दिलजीत
सोनाली ने आगे बताया कि एक कलाकार की जिंदगी तमाम तरह की अनिश्चितताओं से भरी होती है और कभी-कभी परिस्थितयां उनको चुनौती में डाल देती हैं. बातचीत के वक्त यह भी चर्चा की गई कि सोनाली और दिलजीत तनाव से निपटने में कैसे माहिर हो गए हैं. इस दौरान सोनाली ने एक घटना का जिक्र किया जब दिलजीत को शो में देरी से बचने के लिए कार पार्किंग में हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा. 

हमने टेंशन से बनाई दूरी
सोनाली ने बताया, ‘हमारा शो जालंधर में था और समय बर्बाद न करने के लिए हमने अमृतसर से एक हेलीकॉप्टर बुक किया था. लेकिन हेलीकॉप्टर एक घंटे देरी से पहुंचा. उस वक्त इतनी देर हो गई थी कि अगर हम अपनी जर्नी कार से भी शुरू करते तो समय पर नहीं पहुंच पाते. तब आप उस स्थिति में क्या करते, जब आपको पता हो कि हजारों लोग आपका इंतजार कर रहे हैं. उस वक्त हम बहुत परेशान थे और टेंशन में भी थे’. हालांकि अब हमने टेंशन से दूरी बना ली है.

कार पार्किंग में हेलीकॉप्टर
बातचीत आगे बढ़ाते हुए सोनाली ने बताया, ‘इसके बाद हेलीकॉप्टर आ गया और हेलीकॉप्टर को किसी दूसरी जगह उतरना था. लेकिन हमें पहले से ही बहुत देर हो गई थी, ऐसे में पायलट ने हेलीकॉप्टर को मंच के ठीक पीछे कार पार्किंग में उतारा. उस वक्त सब सोच रहे थे कि दिलजीत चॉपर से उतरकर एंट्री कर रहे थे, लेकिन हमने ऐसा कोई प्लान नहीं बनाया था पर यह काम कर गया’. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें इन दिनों दिलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेता कनाडा के वेंकूवर स्थित बीसी प्लेस स्टेडियम में हुए शो को लेकर भी सुर्खियों में हैं. इस दौरान यहां भारी संख्या में लोग पहुंचे और दिलजीत के शो के सारे टिकट बिक गए. शो में उनको देखने 54,000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे, इस तरह सिंगर ने विदेश में भी पूरा पंजाबी शो बेचकर इतिहास रच दिया. 

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी-मनीषा नहीं ‘हीरामंडी’ के लिए पाकिस्तानी सितारे थे भंसाली की पहली च्वॉइस, लिस्ट में ये टॉप एक्ट्रेस भी थीं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है
झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 6 बजे तक किया 9 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 6 बजे तक किया 9 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget