एक्सप्लोरर

जब मधुबाला के बंगले में Imtiaz Ali करते थे भूतों का इंतजार, डायरेक्टर ने सुनाए रोंगटे खड़े कर देने वाले किस्से

Imtiaz Ali on Madhubala: फेमस फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपना एक हॉरर एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने ऐसा किस्सा बताया जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो सकता है.

Imtiaz Ali on Madhubala: फिल्म अमर सिंह चमकीला ओटीटी पर आई थी जिसे खूब पसंद किया गया. इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया और उन्होंने इससे पहले भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. इम्तियाज अली अब हॉरर फिल्म बनाना चाहते हैं और एक असल कहानी को दिखाना चाहते हैं. इम्तियाज अली ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में जिक्र किया और कहा कि वो फिल्म से लोगों को डराना चाहते हैं या उनका कुछ और मकसद है.

इम्तियाज अली ने पॉडकास्ट में बताया कि उनका मकसद लोगों को डराना नहीं बल्कि उनकी कहानी का एहसास दिलाना है जो वो पर्दे पर दिखाएंगे. इम्तियाज अली को एक हॉरर फिल्म पसंद है और उनके मन में क्या आइडिया है चलिए आपको बताते हैं.

इम्तियाज अली क्यों बनाना चाहते हैं हॉरर फिल्म?

इम्तियाज अली ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में कई चीजें शेयर की हैं. इस पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, 'मधुबाला जिस घर में रहती थीं उस बंगले का नाम किस्मत था. अब वो बंगला नहीं रहा क्योंकि उसे फिर से कुछ दूसरी चीज बनाया जा रहा है. लेकिन पहले के दिनों में उस बंगले को भूतिया कहा जाता था. कई लोग रात में वहां फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे लेकिन उन्हें परमिशन भी नहीं मिली. ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला का भूत भी रहता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial)

इम्तियाज अली ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वो बात सच है या नहीं लेकिन उस जगह पर मैंने कुछ महसूस किया था. एक रात की बात है जब मैं वहां शूटिंग करने गया था मुझे कुछ महसूस हुआ तो मैं रोज वहां जाने लगा था. मैं अकेले उस बंगले में जाया करता था. वहां एक जगह शांति से अंधेरे वाले कोने में बैठा रहता था.'

इम्तियाज अली ने इसी में आगे कहा, 'मैं देखना चाहता था कि उस बंगले में मधुबाला का भूत सच में रहता है या नहीं. हालांकि, मैं आत्माओं पर विश्वास नहीं करता लेकिन मुझे वो रातें याद हैं जब मैं वहां जाया करता था. मैं एक दिन उसी अंधेरे वाले कोने में बैठा था और ना सिर्फ मुझे डर लगा बल्कि कुछ और भी महसूस हुआ. रोमांटिक सा महसूस हुआ और वो एहसास ही अलग था.'

कैसे हुई थी मधुबाला की मौत?

मधुबाला 40 और 50 के दशक में कई हिट फिल्मों में नजर आईं. मात्र 36 साल की उम्र में उनका निधन एक बीमारी से हो गया था. 23 फरवरी 1969 को मुंबई में मधुबाला का निधन एक बीमारी के कारण हो गया था. कुछ साल पहले जब मधुबाला की 89वीं जयंती थी तब इम्तियाज अली ने मधुबाला की एक तस्वीर शेयर की थी. इम्तियाज अली ने बताया था कि उनकी फेवरेट हॉरर फिल्म मधुमति (1958) है और वो उसी तर्ज पर कुछ बनाने की सोच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Actresses Leaked MMS: अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक, जब भोजपुरी एक्ट्रेसेस के MMS हुए थे लीक, मच गया था बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget