एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा का दिल चुराने वाले निक जोनास आखिर हैं कौन, यहां जानें

कल प्रियंका चोपड़ा निक की बाहों में बाहें डाले उनके एक फैमिली फंक्शन में पहुंचीं. इन तस्वीरों को देखते ही ये कहा जाने लगा है कि आखिर वो कौन है जिसको प्रियंका ने अपना दीवाना बना दिया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं. वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है. काफी समय से ऐसी खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा जाने माने सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है. कल प्रियंका चोपड़ा निक की बाहों में बाहें डाले उनके एक फैमिली फंक्शन में पहुंचीं. इन तस्वीरों को देखते ही ये कहा जाने लगा है कि आखिर वो कौन है जिसको प्रियंका ने अपना दीवाना बना दिया है. तो यहां हम आपको यहां बता रहे हैं निक जोनास के बारे में-

निक जोनास अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं. निक जोनास की उम्र 25 साल है. जोनास ने सात साल की उम्र से ही थियेटर में काम करना शुरु कर दिया था. 'ए क्रिसमस कैरोल', 'ऐनी गेट योर गन', 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' और 'लेस मिज़रेबल्स' जोनास के हिट नाटकों में शुमार हैं.
2002 में उनका डेब्यू सिंगल रिलीज हुआ.  निक जोनास का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था. इस गाने को उन्होंने खुद ही लिखा था. ये गाना कुछ खास पसंद नहीं किया गया. इसके बाद निक ने भाइयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स के नाम से बैंड बनाया. इस बैंड ने अपना डेब्यू स्टुडियो एलबम It's About Time रिलीज किया. लेकिन इसे कमर्शियल सक्सेज नहीं मिला.  इसके बाद डिजनी चैनल नेटवर्क पर अपीयरेंस के बाद इस बैंड को पॉपुलैरिटी मिली. साल 2008 में इस ग्रुप को 51st ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया. जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूज़िक अवार्ड्स में अवार्ड फ़ॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता. निक ने साल 2010 में यंग हॉलीवुड अवॉर्डस में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ़ द इयर का ख़िताब जीता था. वहीं साल 2017 में रेडियो डिज्नी म्यूजिक अवॉर्डस में हीरो अवॉर्ड भी हासिल किया. 2014 में जोनास ब्रदर्स अलग अलग हो गए. 2014 में ब्रिटिश मैगजीन OK ने निक जोनास को Sexiest Men Alive का खिताब दिया. 2015 में People  मैगजीन ने निक जोनास को Sexiest Men Alive की लिस्ट में 10वें नंबर पर रखा. कैसे हुई प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात- रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा निक जोनास  से मुलाकात उनके शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर हुई थी. एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें इंट्रोड्यूस कराया. पिछले साल पहली बार ये दोनों मेट गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर पब्लिकली साथ नज़र आए. प्रियंका चोपड़ा का दिल चुराने वाले निक जोनास आखिर हैं कौन, यहां जानें यहां इन दोनों की तरफ अटेंशन इसलिए भी गया क्योंकि पहली बार दोनों हाथों में हाथ डाले दिखे. इसके बाद ये तस्वीर देखने को मिली जिसमें प्रियंका और निक एक दूसरे के काफी करीब दिखे.

प्रियंका चोपड़ा का दिल चुराने वाले निक जोनास आखिर हैं कौन, यहां जानें

अचानक कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक जब डेट करने एक रेस्टोरेंट में गए थे उस दौरान की एक तस्वीर देखने को मिली. इसके बाद तो अब अक्सर ही प्रियंका और निक साथ में नज़र आते हैं. निक जोनास ने तो प्रियंका को अपनी फैमिली से भी मिलवा दिया है. निक की फैमिली फंक्शन में कल प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में बाहें डाले पहुंचीं.

प्रियंका चोपड़ा का दिल चुराने वाले निक जोनास आखिर हैं कौन, यहां जानें

इसके बाद ये कहा जा रहा है कि कहीं प्रियंका चोपड़ा और निक शादी तो नहीं करने वाले. निक के साथ प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें तो अब वायरल हो गई हैं.

हॉलीवुड की कई जानी मानी हसीनाओं को डेट कर चुके हैं जोनास प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनास हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं. सेलेना गोमेज, माइली सायरस, गिगी हैडिड, जॉर्जिया फॉलर और समंथा बार्क जैसे हसीनाओं के साथ डेटिंग कर चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा का दिल चुराने वाले निक जोनास आखिर हैं कौन, यहां जानें पिछले साल जब निक मॉडल जॉर्जिया फॉलर को डेट कर रहे थे उस दौरान शादी की खबरें भी थीं. तब निक ने कहा था, ''घर बसाना आखिरकार मेरा भी लक्ष्य है, लेकिन निश्चित रूप से मैं जल्दी में नहीं हूं. फिलहाल मेरा ध्यान करियर पर और जितना ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रह सकूं, उस पर है, लेकिन अंतत: मैं भी अपना एक परिवार चाहता हूं." इसके अलावा निक को बच्चों से बहुत प्यार है. कुछ समय पहले अपने बच्चों के सवाल पर उन्होंने कहा था, "बिल्कुल, मैं पिता बनना चाहता हूं. मेरी दो प्यारी भतीजियां हैं, उनमें से एक का मैं गाडॅफादर हूं..मुझे लगता है कि फिलहाल यह मेरे लिए नहीं है, लेकिन निकट भविष्य में मैं पिता बनना पसंद करूंगा." अब निक प्रियंका चोपड़ा के साथ हैं तो फैंस ने सवाल करना शुरु कर दिया है कि कहीं ये दोनों शादी तो नहीं करने वाले. दोनों की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है लेकिन प्यार उम्र कहां देखता है. ये दोनों सितारे सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम्' में रकुल प्रीत सिंह के 'सूर्पणखा' के किरदार से इम्प्रेस हुए यश, तारीफ में कह दी ऐसी बात
'रामायणम्' में रकुल के 'सूर्पणखा' के किरदार से इम्प्रेस हुए यश, तारीफ में कह दी ऐसी बात
'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- 'हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है...'
'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, वजह का भी किया खुलासा
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कहा- 'परिवार का 10वां राष्ट्रीय सम्मान'
जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget