एक्सप्लोरर

SSR Case: रिमांड के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे आरोपी, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने दिया आदेश

सुशांत सिंह राजपूत केस में गिरफ्तार सभी आरोपियों की रिमांड के लिए पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इसके साथ ही मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस टी डांडे ने ये भी आदेश दिया कि इन आरोपियों की कोरोना जांच अपने कार्यालय में ही करवानी होगी.

मुंबईः कोविड-19 महामारी के मद्देनजर और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के वास्ते यहां मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में गिरफ्तार किए गए किसी भी आरोपी को रिमांड के लिए उसके समक्ष केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश किया जाएगा. अदालत ने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों को अपने कार्यालय परिसरों में ही आरोपियों की कोविड-19 के लिए एंटीजन जांच करानी चाहिए.

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस टी डांडे ने अपने दो पृष्ठ के फैसले में कहा कि महामारी की मौजूदा स्थिति और पूर्व के अनुभव को ध्यान में रखते हुए तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने के लिए सुशांत सिंह राजपूत मामले से संबंधित किसी भी आरोपी को रिमांड के लिए केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ही पेश किया जाएगा. नेशनल क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुका है.

जांच एजेंसियों को अपने कार्यालय में कराना होगा कोरोना टेस्ट

आदेश में कहा गया है कि एनसीबी और किसी भी अन्य एजेंसी को आपराधिक प्रक्रिया संहिता के अनुसार आरोपी व्यक्तियों की सुरक्षित अभिरक्षा से संबंधित सभी मानदंडों और मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करना होगा. इसमें कहा गया है कि एनसीबी या किसी अन्य जांच एजेंसी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने कार्यालय परिसरों में आरोपियों की कोविड-19 के लिए एंटीजन जांच कराये.

एनसीबी को करने होंगे इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेज व्यवस्था

इसमें कहा गया है कि एनसीबी या किसी अन्य जांच एजेंसी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई करने के वास्ते कंप्यूटर, कैमरा, स्पीकर और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन जैसे आवश्यक प्रबंध करने होंगे. एनसीबी ने राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और चार अन्य को एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थों की कथित बिक्री और खरीद के सिलसिले में गिरफ्तार किया है.

नौ सितंबर की रिमांड पर आरोपी

ये सभी आरोपी नौ सितम्बर तक एनसीबी की रिमांड में हैं. एनसीबी रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने आवास पर गत 14 जून को मृत पाये गये थे.

शिवसेना ने की कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पूर्व अधिकारी ने भेजा माफी मांगने का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Wednesday Box Office Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget