एक्सप्लोरर

Alia Bhatt Pregnant: बेटी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर पर खुशी से झूम उठे महेश भट्ट, बोले- 'मेरे बच्चों के बच्चे होने वाले हैं...'

Alia Bhatt Pregnant: आज की सुबह कपूर परिवार और भट्ट परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आयी है. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट की है.

Alia Bhatt Pregnant: आज की सुबह कपूर परिवार और भट्ट परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आयी है. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट की है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो जल्द ही अपनी जिंदगी में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं. इस खबर के सामने आने के बाद कपूर खानदान और भट्ट परिवार में खुशी की लहर है.

आलिया के पिता महेश भट्ट ने ईटाइम्स से बात की और परिवार में नए जोड़े पर अपनी खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा, "आह, मेरे बच्चे को एक बच्चा होने वाला है! मैं रणबीर और आलिया के लिए बहुत खुश हूं. हमारी पीढ़ी बढ़े. और अब मुझे अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तैयारी करनी है: नाना की भूमिका. यह एक भव्य शुरुआत होने जा रही है." महेश भट्ट के साथ-साथ मम्मी सोना राजदान भी इस खबर के सामने आने के बाद खासा खुश हैं.  उन्होंने कहा, “मैं रणबीर और आलिया और हम सभी के लिए बहुत खुश हूं. इस दुनिया में एक और जीवन लाने से बड़ा या गहरा कुछ भी नहीं है.”  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

रणबीर ने पहले ही दिया था हिंट

आलिया के गर्भवती होने की खुशखबरी 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में उनके बांद्रा स्थित घर में एक गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधने के दो महीने बाद आई है. पिछले हफ्ते की शुरुआत में, रणबीर ने 'शमशेरा' के प्रचार के दौरान एक बच्चे के रास्ते में आने का संकेत दिया. जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह और कितना काम करेंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार बनाना है और ढेर सारे काम करने का मौका भी मिलेगा. उन्होंने कहा, "अभी मुझे बहुत काम करना है सर. अभी मुझे परिवार बनाना है, उनके लिए काम करना है. पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा हूं."

शादी के बाद अपने जीवन के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने आगे कहा, "मैं फिल्मों में कहता था कि 'शादी तब तक दाल चावल की तरह है जब तक तुम मर नहीं जाते और जिंदगी में थोड़ा टंगड़ी कबाब, हक्का नूडल्स होना चाहिए'. लेकिन बॉस, जिंदगी के ताजुरबे के बाद मैं कहेंगे दाल चावल ही बेस्ट है. आलिया मेरे दाल चावल में तड़का है, अचार है, प्याज है, सब कुछ है. मैं इससे बेहतर साथी नहीं मांग सकता था."

यह भी पढ़ें

Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट के मां बनने की खबर से खुशी से झूम उठीं मम्मी Soni Razdan, कहा- 'मेरे शब्द कम हैं...'

Alia Bhatt Pregnant: कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा सदस्य, आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget