एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट ने की पति की तारीफ, फोटो शेयर कर बताया 'हैप्पी प्लेस'

Alia Bhatt Praised Ranbir Kapoor: आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन चलाया. सेशन के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने रणबीर कपूर की तारीफ की.

Alia Bhatt Praised Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने हाल ही में 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू किया है. इससे पहले उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. वहीं इन दिनों उनके पति रणबीर कपूर को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच अब आलिया ने रणबीर की तारीफ की है.

दरअसल आलिया भट्ट ने हाल ही में वोग को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है. यही वजह है कि वे न्यूड शेड्स लगाती हैं. इससे पहले आलिया ने ये भी बताया था कि रणबीर आलिया को अपने सामने ऊंची आवाज में बात नहीं करने देते.

'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के जरिए दिए फैंस के सवालों के जवाब
रणबीर कपूर के बारे में ये सब सुनकर फैंस उन्हे काफी ट्रोल करने लगे और उनका कंपैरिजन कबीर सिंह से किया जा रहा है. इसी बीच अब आलिया भट्ट ने अपने पति की तारीफ की है. दरअसल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन चलाया. इस दौरान फैंस ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सवाल किए. 

आलिया ने ऐसे की रणबीर कपूर तारीफ
सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि रणबीर कपूर के बारे में सबसे अच्छी चीज क्या है. इसपर आलिया ने रणबीर के साथ अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की. इस तस्वीर में आलिया रणबीर को गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं रणबीर उनका माथा चूमते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ आलिया ने लिखा- 'वो मेरा हैप्पी प्लेस है क्योंकि मैं उसके साथ सच्ची हो सकती हूं. '

रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट ने की पति की तारीफ, फोटो शेयर कर बताया 'हैप्पी प्लेस

राहा को लेकर दिया ये जवाब!
इसके अलावा एक फैन ने उनसे ये भी पूछा कि वे काम के साथ अपनी बेटी राहा का ख्याल कैसे रख रही हैं. इस सवाल पर आलिया ने कहा-'पैरेंटिंग एक लाइफ लॉन्ग रोल है.. मुझे नहीं लगता कि आपके पास कभी भी सभी जवाब हो सकते हैं या आप परफेक्ट हो सकते हैं.. मैं बस हर दिन को प्यार और सिर्फ प्यार के साथ जीने की कोशिश करती हूं.. क्योंकि बहुत सारा प्यार से ज्यादा ऐसी कोई चीज नहीं है.'

ये भी पढ़ें: शूटिंग के बीच कैसे राहा का ख्याल रख पाती हैं आलिया भट्ट? बोलीं- 'आप कभी परफेक्ट नहीं हो सकते...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निक जोनस से क्यों हुआ प्रियंका चोपड़ा को प्यार? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज
निक जोनस से क्यों हुआ प्रियंका चोपड़ा को प्यार? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget