एक्सप्लोरर

संजय लीला भंसाली की ‘इंशा अल्लाह’ Postponed, फिल्म में सलमान संग नज़र आएंगी आलिया भट्ट

सलमान खान के ट्वीट करने के एक रोज़ पहले 24 अगस्त को आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के दफ्तर में देखा गया था. हालांकि फिल्म के पोस्टपोन की क्या वजह है इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशा अल्लाह' पोस्टपोन हो गई है. हालांकि सलमान ने फैंस से कहा है कि वो अगले साल ईद के मौके पर उनसे ज़रूर मिलेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इसी साल सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी, लेकिन अब सलमान ने खुद ही इसके पोस्टपोन होने की खबर दे दी है.

सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, "संजय लीला भंसाली के साथ जो फिल्म आ रही थी, उसमें वक्त लगेगा. लेकिन मैं अब भी आप सभी से ईद 2020 में मिलुंगा. इंशा अल्लाह."

आपको बता दें कि साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम करने के करीब 20 साल बाद एक बार फिर संजय लीला भंसाली और सलमान खान 'इंशा अल्लाह' से साथ आ रहे थे. हालांकि अब फिल्म में देर होगी. सलमान ने पोस्टपोन होने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और सलमान खान की जोड़ी एक साथ बड़े परदे पर नज़र आने वाली थी. इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली के साथ भी पहली बार काम करने वाली थीं. लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा दिया गया है. इन सब के बीच अब इस बात को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं कि अगर अगले साल 'इंशा अल्लाह' बड़े परदे पर रिलीज़ नहीं होगी, तो सलमान खान किस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में ईद के मौके पर दस्तक देंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान के ट्वीट करने के एक रोज़ पहले 24 अगस्त को आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के दफ्तर में देखा गया था. हालांकि फिल्म के पोस्टपोन की क्या वजह है इस बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है.

सलमान खान फिलहाल अपनी अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में पूरे ज़ोर शोर से लगे हुए हैं. ये फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी है. इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता; राम चरण की 'पेद्दी' करेगी बंपर ओपनिंग!
Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, राम चरण की 'पेद्दी' करेगी बंपर ओपनिंग!
अरुणा ईरानी ने वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक की लालच में दिया था पहला ऑडिशन, एक डायलॉग ने बदली किस्मत
अरुणा ईरानी ने वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक की लालच में दिया था पहला ऑडिशन, एक डायलॉग ने बदली किस्मत
'शक्ल नहीं पसंद आई...', पहलाज निहलानी को नहीं पसंद थे गोविंदा, फिर भी किया था लॉन्च
'शक्ल नहीं पसंद आई...', पहलाज निहलानी को नहीं पसंद थे गोविंदा, फिर भी किया था लॉन्च
'विश्वासघात कर रही हैं...' शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा
शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget