एक्सप्लोरर

Javed Akhtar के पाकिस्तान वाले बयान पर भड़के सिंगर Ali Zafar, कहा-'ऐसे कमेंट्स से भावनाओं को ठेस पहुंचती है'

 Ali Zafar: जावेद अख्तर की तारीफ करने पर ट्रोल हुए सिंगर-एक्टर अली जफर ने अब अपनी सफाई दी है. अली ने जावेद के पाकिस्तान वाले बयान पर भी रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐसे कमेंट्स से भावनाएं आहत होती हैं.

 Ali Zafar On Javed Akhtar: हाल ही में बॉलीवुड के फेमस गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में जाकर 26/11 के मुंबई हमलों की कड़ी निंदा की थी और वहां की सरकार और आवाम को आईना दिखाया था. जावेद अख्तर के इस बयान की भारत में काफी तारीफ हो रही है तो वहीं पाकिस्तान के कई सेलेब्स ने इस पर आपत्ति जताई है. पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने जावेद अख्तर के बयान पर अब अपना रिएक्शन दिया है.

 जावेद अख्तर की तारीफ करने पर ट्रोल हुए अली जफर
बता दें कि अली जफर ने जावेद अख्तर के सामने फिल्म '1942 ए लव स्टोरी' के आइकॉनिक सॉन्ग 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को गाने की खुशी जाहिर की थी. जावेद ने इस गीत के बोल लिखे हैं. अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "यूनिवर्स मेरे फेवरेट लव सॉन्गस में से एक को गाने का मौका लाया है जिसे लीजेंडरी ने लिखा है.  मेरी लाइफ के प्यार के लिए @jaduakhtar साहब उनके सामने @ayeshafazli." वहीं अली द्वारा जावेद की तारीफ किए जाने पर कई पाकिस्तानियों ने उनको काफी ट्रोल किया है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ali Zafar (@ali_zafar)

ट्रोलिंग के बाद अली जफर ने रखी अपनी बात
ऑनलाइन हो रही ट्रोलिंग के बाद अली ने क्लियर किया कि वह उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे. ऐसा करते हुए सिंगर ने जावेद के कमेंट का भी जिक्र किया. अली ने अपनी पोस्ट में लिखा, "दोस्तों, मैं आप सभी से प्यार करता हूं और वास्तव में आपकी तारीफ और आलोचना को समान रूप से महत्व देता हूं. लेकिन मैं हमेशा एक बात की रिक्वेस्ट करता हूं कि किसी भी निष्कर्ष या फैसले पर पहुंचने से पहले फैक्ट्स को कंफर्म करें. मैं फैज फेस्टिवल में मौजूद नहीं था और न ही अगले दिन तक क्या कहा गया था, इसके बारे में पता था. जब मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा."


Javed Akhtar के पाकिस्तान वाले बयान पर भड़के सिंगर Ali Zafar, कहा-'ऐसे कमेंट्स से भावनाओं को ठेस पहुंचती है

अली जफर ने जावेद अख्तर के बयान पर दिया ये रिएक्शन
अली ने आगे लिखा, "मुझे एक पाकिस्तानी होने पर गर्व है और नेचुरली कोई भी पाकिस्तानी अपने देश या लोगों के खिलाफ किसी भी बयान की सराहना नहीं करेगा.  विशेष रूप से दिलों को करीब लाने के लिए एक कार्यक्रम में. हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान ने आतंकवाद और इस तरह से कितना नुकसान उठाया है और पीड़ित है. असंवेदनशील और अनावश्यक टिप्पणी से कई लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं."


Javed Akhtar के पाकिस्तान वाले बयान पर भड़के सिंगर Ali Zafar, कहा-'ऐसे कमेंट्स से भावनाओं को ठेस पहुंचती है

अली जफर ने अपने ट्वीट में की थी जावेद अख्तर की तारीफ
वहीं अपने पहले के ट्वीट में अली ने लिखा था, "उनको होस्ट करना एक सम्मान की बात थीय मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि आर्ट  और म्यूजिक सीमाओं को पार करते हैं और लोगों को एक साथ लाने का सबसे अच्छा तरीका है. प्यार शांति का एकमात्र तरीका है. थैंक्यू @Javedakhtarjadu साहब अपनी प्रेजेंस से हमें ग्रेस करने के लिए. हमें जोड़े रखने के लिए फैज साहब का धन्यवाद."

 

ये भी पढ़ें:-Talat Mahmood Birth Anniversary: परिवार छोड़ तलत महमूद ने चुना था संगीत, सिगरेट पीकर नौशाद के मुंह पर छोड़ा था धुआ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget