एक्सप्लोरर

Fighter में पायलट का रोल निभाने के लिए Akshay Oberoi ने किया जबरदस्त ट्रांसफोर्मेशन, घटाया 10 किलो वजन

Akshay Oberoi Pics: एक्टर अक्षय ओबरॉय ने फिल्म 'फाइटर' के लिए जबरदस्त ट्रांसफोर्मेशन किया है. एक्टर ने फिल्म में पायलट का रोल निभाने के लिए 10 किलो वजन घटाया है.

Akshay Oberoi In Fighter: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म 'फाइटर' (Fighter) को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ है. हाल ही में ऋतिक ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था. जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इसी बीच फिल्म में वायु सेना पायलट का किरदार निभाने वाले अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) ने अपने जबरदस्त ट्रांसफोर्मेंशन से हर किसी को हैरान कर दिया है.   

पायलट के रोल में दिखेंगे अक्षय ओबरॉय

अक्षय ओबेरॉय फिल्म में अपने किरदार को बेहतरीन दिखाने के लिए इन दिनों जमकर वर्कआउट कर रहे हैं. फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए अक्षय ने हाल ही में कहा कि, ''मैं फिल्म की शूटिंग से पहले और शूटिंग के दौरान बड़े पैमाने पर वर्कआउट कर रहा हूं. क्योंकि इस रोल में शरीर से भी मजबूत होना जरूरी था. मैं एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं और उसकी शारीरिक बनावट किरदार के अनुरूप होनी चाहिए और इसलिए मैंने इस परिवर्तन से गुजरने का बीड़ा उठाया. इसके लिए मैंने कई महीनों तक हैवी वर्कआउट किया है औऱ अपना 10 किलो वजन घटाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Oberoi (@akshay0beroi)

इन फिल्मों में भी दिखेंगे एक्टर

बता दें कि ऋतिक और दीपिका स्टारर इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड को शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'पठान' दी है. वहीं अक्षय की बात करें तो एक्टर इस फिल्म के अलावा जल्द ही ‘लाल रंग 2’ पर काम शुरू करने वाले हैं. साथ ही वो अपनी फिल्म ‘वर्चस्व’  की रिलीज़ का भी इंतज़ार कर रहे हैं.

दीपिका ने शेयर की थी ऋतिक की तस्वीर

वहीं ऋतिक के पहले लुक को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने फैंस से एक सवाल किया. एक्ट्रेस ने पूछा कि - आपको क्या लगता है मैं ऋतिक रोशन को फिल्म में क्या बुलाती हूं?. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने काफी मजेदार रिएक्शन भी दिए है.

यह भी पढे़ं-

बॉलीवुड की वो सात हिरोइनें जिन्होंने साड़ी पहनकर मचा दिया था हिंदुस्तान में तहलका, आहें भरकर देखते रहे लोग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget