एक्सप्लोरर

तैयार है अक्षय कुमार की 'राउडी राठौड़ 2' की स्क्रिप्ट, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

अक्षय कुमार अभिनीत 'राउडी राठौर' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'राउडी राठौर 2' की स्क्रिप्ट तैयार है और इसे सिर्फ इसके सह निर्माता संजय लीला भंसाली की स्वीकृति मिलने की जरूरत है.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार अभिनीत 'राउडी राठौर' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'राउडी राठौर 2' की स्क्रिप्ट तैयार है और इसे सिर्फ इसके सह निर्माता संजय लीला भंसाली की स्वीकृति मिलने की जरूरत है. इस बारे में बात करते हुए फिल्म की सह निर्माता शबीना खान ने यह जानकारी दी. साल 2012 में एक्शन-कॉमेडी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही इसके सीक्वल की बातें होने लगी थीं. खान ने बताया, "फिल्म की पटकथा तैयार है. विजयेंद्र प्रसाद ने लेखन में थोड़ा समय लिया. अब हम तैयार हैं." उन्होंने कहा, "मैं और भंसाली इसके सह निर्माता हैं. स्क्रिप्ट को उनकी स्वीकृति मिलते ही आगे का काम शुरू हो जाएगा."
जहां 'राउडी राठौर 2' का काम शुरु होने वाला है, खान 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' से छोटे पर्दे पर पदार्पण कर रही हैं. इसका प्रसारण 'सोनी एंटरटैनमेंट' पर छह जून को होगा. उन्होंने बताया, "इस शो को पूरा होने में दो साल लगे. यह बहुत मुश्किल शो था." 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' की मेजबानी अभिनेता राम कपूर करेंगे जो हर एपिसोड में नई कहानी लेकर आएंगे.  इसकी निर्माता खान हैं तथा इसका कॉन्सेप्ट, कहानी और पटकथा महादेव ने विकसित की है. बतौर निर्माता खान ने 'राउडी राठौर' सहित तीन फिल्में बनाई हैं. टीवी शो पर आने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे इसका कॉन्सेप्ट पसंद आया. अगर आप अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ अलग करना होगा, इसीलिए मैं कोशिश कर रही हूं." सबसे बड़ी चुनौतियों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म और टीवी माध्यमों में कोई अंतर नजर नहीं आता. माध्यम कोई भी हो, चाहे वो फिल्म हो, टीवी हो, वेब हो या थियेटर हो, आपको सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना है."

My new look for @paisabazaar as Money Singh. Coming Soon!

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट
'आवारापन 2' से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget